---Advertisement---

Tata Sierra: SUV खरीदने की इच्छा है? तो टाटा की सबसे भरोसेमंद गाड़ी पर लगा सकते हैं दांव, ये फीचर्स जानकर उड़ जाएंगे होश

Tata Sierra: टाटा सिएरा एसयूवी में काफी लुभावना बॉक्सी डिजाइन देखने को मिलता है। इसका बड़ा पैनॉरमिक सनरुफ और हाईटेक खूबियां काफी दमदार हैं। इसमें धाकड़ इंजन देखने को मिलता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 18, 2026 4:06 अपराह्न

Tata Sierra
Follow Us
---Advertisement---

Tata Sierra: टाटा गाड़ियों के प्रेमियों ने लगभग 22 साल इंतजार किया, तब जाकर उन्हें फिर से टाटा सिएरा एसयूवी की सौगात मिली। जी हां, टाटा मोटर्स ने नवंबर 2025 में ही ऑइकॉनिक गाड़ी को नए कलेवर और आधुनिक खूबियों के साथ भारतीय बाजार में लॉन्च किया था। कई रिपोर्ट्स की मानें, तो अब तक भारतीय बाजार में इस एसयूवी को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। यही वजह है कि इसकी बिक्री में ताबड़तोड़ इजाफा देखने को मिल रहा है। इसके पीछे इसमें मिलने वाली धाकड़ खूबियां भी एक बड़ी वजह है।

टाटा सिएरा एसयूवी का आकर्षक डिजाइन और खूबियां

सबसे पहले टाटा सिएरा एसयूवी के डिजाइन की बात करें, तो इसे क्लासिक बॉक्सी लुक दिया गया है। गाड़ी के आगे एलईडी लाइटबार और पीछे भी इस सुविधा को शामिल किया गया है। साथ ही फ्रंट और रियर बंपर भी अपग्रेड किए गए हैं। कंपनी ने इसकी विंडो को अल्पाइन डिजाइन में विकसित किया है। 19 इंच के अलॉय व्हील्स के साथ कुल मिलाकर कंपनी ने रेट्रो के साथ मॉडर्न डिजाइन को जोड़ा है।

इतना ही नहीं, गाड़ी का इंटीरियर भी प्रीमियम केबिन के साथ आता है। इसमें बड़े टचस्क्रीन और डिजिटल मीटर, आरामदायक सीट्स, वायरलेस चार्जिंग, वेंटिलेटिड सीट्स, पावर विंडो, अंडर थाई सपोर्ट, एंड्रॉयड ऑटो, एप्पल कार प्ले और बड़ा पैनॉरमिक सनरुफ जोड़ा गया है। वहीं, इसकी खूबियों की बात करें, तो कंपनी ने इसमें कई फीचर्स को जोड़ा है। इसमें 6 एयरबैग, एबीएस के साथ ईबीडी, ईएसपी, चाइल्ड सीट माउंट, सीटबेल्ट रिमाइंडर, रियर पार्किंग सेंसर, 360 डिग्री कैमरा और लेवल-2 एडीएएस के कई हाईटेक फीचर्स दिए गए हैं।

टाटा सिएरा का धाकड़ इंजन सेटअप

पॉपुलर एसयूवी टाटा सिएरा के पावरट्रेन विकल्पों की बात करें, तो इसमें ढेर सारे ऑप्शन मिलते हैं। इसमें 1.5 लीटर का पेट्रोल, 1.5 लीटर का टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर का डीजल इंजन देखने को मिलता है। कंपनी ने इन सभी वेरिएंट में मैन्युअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन को शामिल किया है।

इस गाड़ी की खासियत है कि यह खराब सड़कों पर भी अच्छी राइड क्वॉलिटी मिलती है। ऐसे में यह एसयूवी शहर और ग्रामीण दोनों जगह पर बेहतर अनुभव प्रदान करती है। इस एसयूवी का मुकाबला हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, मारुति ग्रैंड विटारा और होंडा एलिवेट गाड़ियों से हो सकता है। इसका शुरुआत दाम 11.49 लाख रुपये एक्सशोरूम है। जबकि इसके टॉप वेरिएंट का प्राइस 21 लाख रुपये से अधिक एक्सशोरूम है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Simple Ultra Electric Scooter

अप्रैल 17, 2026

2026 Yamaha Fascino 125

अप्रैल 16, 2026

Mahindra Thar Facelift

अप्रैल 16, 2026

Kinetic DX Electric Scooter

अप्रैल 15, 2026

VinFast VF MPV 7

अप्रैल 15, 2026

Triumph Bonneville 400

अप्रैल 15, 2026