---Advertisement---

Mahindra Thar Facelift: एक बार फिर बोल्ड और एग्रेसिव लुक, इन 3 अपग्रेड्स से जीत सकती है ग्राहकों का दिल; क्या महंगी होगी नई ऑफरोड SUV?

Mahindra Thar Facelift: ऑफरोड सेगमेंट में एक बार फिर से महिंद्रा थार एसयूवी का धमाका देखने को मिल सकता है। कार निर्माता ने नई थार गाड़ी को लेकर बड़ी योजना बनाई है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 16, 2026 2:23 अपराह्न

Mahindra Thar Facelift
Follow Us
---Advertisement---

Mahindra Thar Facelift: भारतीय कार बाजार में ऑफरोड सेगमेंट में महिंद्रा थार का भौकाल आप देख ही चुके होंगे। देसी वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने 3 डोर और 5 डोर वेरिएंट में इस धाकड़ ऑफरोड एसयूवी को उतारकर लाखों ग्राहकों को दीवाना बनाया है। ऐसे में अब कई ताजा रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि कार कंपनी एक बार फिर से सड़क और लोगों के दिल में अपनी थार ऑफरोड एसयूवी के जरिए धूम मचाने की तैयारी कर रही है। महिंद्रा थार फेसलिफ्ट एसयूवी में 3 अपग्रेड्स देखने को मिल सकते हैं।

महिंद्रा थार फेसलिफ्ट का डिजाइन होगा अपग्रेड

इंटरनेट पर कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि अपकमिंग महिंद्रा थार फेसलिफ्ट एसयूवी में बाहरी डिजाइन बिल्कुल बदला हुआ हो सकता है। ऐसे में इसमें आगे की तरफ नए लुक के साथ ग्रिल, सर्कुलर हेडलैंप और सी शेप डीआरएलएस दिए जा सकते हैं। कंपनी आगे और पीछे दोनों तरफ नए बंपर को शामिल कर सकती है। साथ ही रियर सेक्शन में एलईडी टेललैंप दिए जा सकते हैं। इसमें नए स्टाइल के साथ अलॉय व्हील्स भी जोड़ने की उम्मीद है। इस तरह से गाड़ी की स्टाइलिंग पहले से अधिक प्रीमियम हो सकती है।

महिंद्रा थार फेसलिफ्ट में मिलेंगे धाकड़ फीचर्स

वहीं, महिंद्रा थार फेसलिफ्ट एसयूवी के अंदरुनी फीचर्स की बात करें, तो इसमें 10.25 इंच का बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर, वेंटिलेटिड सीट्स, वायरलेस चार्जिंग, एबियंट लाइटिंग, वायरलेस एप्पल कार प्ले और एंड्रॉयड ऑटो, पुश स्टार्ट और स्टॉप बटन, नई अपहोल्स्ट्री, ड्यूल टोन डैशबोर्ड थीम को शामिल करने की योजना है। कंपनी इसमें सेफ्टी के लिए लेवल-2 एडीएएस के तहत नए सुरक्षा फीचर्स जोड़ सकती है।

पावरट्रेन में क्या बदलाव होगा?

आगामी महिंद्रा थार फेसलिफ्ट एसयूवी के इंजन की बात करें, तो कंपनी इसे समान ही रख सकती है। इसमें 2 लीटर का पेट्रोल, 2.2 लीटर का डीजल इंजन और 1.5 लीटर का डीजल इंजन का विकल्प देखने को मिल सकता है। हालांकि, नई एसयूवी की इंजन क्षमताओं को पहले से बेहतर करने की आशंका जताई गई है।

नई थार एसयूवी के दाम में होगी बढ़ोतरी!

उधर, कई अन्य लीक्स में बताया जा रहा है कि महिंद्रा थार फेसलिफ्ट एसयूवी का शुरुआती प्राइस में इजाफा किया जा सकता है। इसका दाम 13 लाख रुपये एक्सशोरूम निर्धारित करने की उम्मीद है। कंपनी इस ऑफरोड गाड़ी को अगस्त तक भारतीय बाजार में उतार सकती है। मगर अभी तक कार मेकर ने इस बाबत कुछ भी कंफर्म नहीं किया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Kinetic DX Electric Scooter

अप्रैल 15, 2026

VinFast VF MPV 7

अप्रैल 15, 2026

Triumph Bonneville 400

अप्रैल 15, 2026

Kia Syros EV

अप्रैल 14, 2026

Royal Enfield Himalayan 750

अप्रैल 14, 2026

Maruti Suzuki Grand Vitara Facelift

अप्रैल 14, 2026