---Advertisement---

Kinetic DX Electric Scooter: बजट में बेस्ट! पावरफुल बैटरी- लंबी रेंज राइडिंग करेगी आसान, जानें काइनेटिक EV क्यों खरीदना अक्ल का सौदा?

Kinetic DX Electric Scooter: अगर आप किसी दो पहिया ईवी को खरीदने की सोच रहे हैं तो काइनेटिक DX इलेक्ट्रिक स्कूटर अच्छा विकल्प हो सकता है। इसमें पावरफुल बैटरी के साथ कई स्मार्ट फीचर्स मिल रहे हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 15, 2026 5:27 अपराह्न

Kinetic DX Electric Scooter
Follow Us
---Advertisement---

Kinetic DX Electric Scooter: पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के कारण मार्केट में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की डिमांड बढ़ने लगी है। अगर आप किसी दो पहिया ईवी को खरीदना चाहते हैं तो काइनेटिक डीएक्स इलेक्ट्रिक स्कूटर के फीचर्स और कीमत पर नजर डाल लीजिए। काइनेटिक भारत की ही कंपनी है। ये कंपनी 1980 से ओटो में राज कर रही है।  काइनेटिक डीएक्स  ईवी को अभी पिछले साल 2025 में लॉन्च किया गया था। इसकी भारतीय बाजारों में अच्छा डिमांड है।

काइनेटिक DX इलेक्ट्रिक स्कूटर की ऑन रोड कीमत

काइनेटिक DX इलेक्ट्रिक स्कूटर की ऑन-रोड कीमत 1.16 लाख से 1.31 लाख के आस-पास है। ये मार्केट में स्टैंडर्स और प्लस वेरियंट में मौजूद है। इनकी कीमत विभिन्न शहारों और राज्यों में भिन्न हो सकती है।

Kinetic DX इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी, रेंज और स्पीड

Kinetic DX ईवी कंपनी ने 2.6 kWh की बैटरी दी है। ये बैटरी LFP से बनी हुई है। जिसके कारण ये आग जलने से भी खराब नहीं होती है। इसे चार्ज होने में 4 घंटे के आस-पास का समय लगात है। ये इलेक्ट्रिक स्कूटर 102 किमी से लेकर 116 किमी तक की रेंज दे सकता है। ये ईवी 90 किमी/घंटे की स्पीड से दौड़ सकता है। इसमें बैटरी बचाने के लिए कंपनी ने रेंज, पावर और टर्बो जैसे तीन मोड दिए हैं।

कितना स्मार्ट है काइनेटिक का ईवी?

काइनेटिक ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में कई सारे स्मार्ट फीचर्स भी दिए हैं। 8.8-इंच का बड़ा डिजिटल TFT क्लस्टर वाली स्क्रीन मिलती है। इसे ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के जरिए फोन से कनेक्ट करके मैप, मैसेज और कॉल के नोटिफिकेशन देखे जा सकते हैं। वहीं, सेफ्टी के लिए कुछ स्मार्ट फीचर्स भी दिए हैं। इसके क्रूज़ कंट्रोल, हिल-होल्ड असिस्ट और रिवर्स असिस्ट जैसे फीचर्स हादसों से बचाते हैं। इसमें अलग-अलग तरह के फोन को चार्ज करने के लिए इन-बिल्ट चार्जिंग केबल मिलती है।

काइनेटिक DX इलेक्ट्रिक स्कूटर  का लुक और डिजाइन

काइनेटिक DX इलेक्ट्रिक स्कूटर का लुक मॉर्डन और विंटेज है। ये अपने पुराने स्कूटर  काइनेटिक होंडा की तरह काफी हद तक दिखता है। ये मार्केट में सफेद, नीले, लाल , काले और सिल्वर कलर में मौजूद है। इसके अगले टायर में डिस्क और पिछले टायर में ड्रम ब्रेक मिलते हैं। ये कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम से लेस है। ये 12-इंच के ट्यूबलैस एलॉय व्हील्स हैं।

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Fortuner Leader Edition 2026

अक्टूबर 10, 2026

Renault Duster Hybrid

अक्टूबर 9, 2026

Suzuki Small Electric Car Sky EV

अक्टूबर 8, 2026

Mahindra Thar Electric

अक्टूबर 5, 2026

Honda 0 Alpha EV

अक्टूबर 3, 2026

Royal Enfield Himalayan 440

अक्टूबर 2, 2026