---Advertisement---

2026 Maruti Suzuki Brezza Facelift: सिर्फ डिजाइन ही नहीं, गियरबॉक्स समेत धूम मचाएंगे ये अपग्रेड्स; डिटेल जानकर खुशी से झूम उठेंगे मारुति लवर्स

2026 Maruti Suzuki Brezza Facelift: 2026 मारुति सुजुकी ब्रेजा फेसलिफ्ट एसयूवी में धाकड़ डिजाइन के साथ कमाल के फीचर्स मिलने की उम्मीद है। साथ ही इसमें मारुति सुजुकी कार चालकों की बड़ी शिकायत को दूर किया जा सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 17, 2026 5:46 अपराह्न

2026 Maruti Suzuki Brezza Facelift
Follow Us
---Advertisement---

2026 Maruti Suzuki Brezza Facelift: मारुति सुजुकी ने इस साल को लेकर कुछ खास तैयारियां की हैं। जी हां, कार निर्माता अपनी कई लोकप्रिय गाड़ियों के फेसलिफ्ट वर्जन लाने की योजना बना रही है। इसी बीच कुछ ताजा रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि 2026 मारुति सुजुकी ब्रेजा फेसलिफ्ट जल्द ही भारतीय कार बाजार में जोरदार एंट्री ले सकती है। साथ ही अपनी धाकड़ परफॉर्मेंस और स्टाइल के लिए फेमस गाड़ी में कई जबरदस्त बदलाव देखने को मिल सकते हैं, जोकि मारुति सुजुकी लवर्स को काफी भा आ सकते हैं।

2026 मारुति सुजुकी ब्रेजा फेसलिफ्ट में मिलेगा नया डिजाइन 

कई हालिया लीक्स के अनुसार, 2026 मारुति सुजुकी ब्रेजा फेसलिफ्ट के डिजाइन में बड़ा बदलाव मिल सकता है। कार कंपनी इसमें नया फ्रंट ग्रिल और अपडेटेड बंपर, नए एलईडी डीआरएलएस और कनेक्टेड टेललैंप्स, नए अलॉय व्हील डिजाइन के साथ लगभग प्रीमियम जैसा लुक मिल सकता है।

इंटीरियर और फीचर्स में क्या अपग्रेड होगा?

वहीं, 2026 मारुति सुजुकी ब्रेजा फेसलिफ्ट गाड़ी के अंदर भी कंपनी कई चेंज कर सकती है। इसमें बड़ा 10.25-इंच टचस्क्रीन, नया यूआई और कनेकेड कार टेक, वेंटिलेटेड सीट्स, 360 डिग्री कैमरा, नया ड्यूल-टोन इंटीरियर, अपडेटेड सनरूफ और वायरलेस फीचर्स मिल सकते हैं। साथ ही सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखने की उम्मीद है। ऐसे में कार निर्माता इसमें 6 एयरबैग्स और एडीएएस सुइट के तहत कई हाईटेक फीचर्स को शामिल कर सकती है। ऐसे में यह एसयूवी सेफ्टी की भी पूरी गारंटी दे सकती है।

दमदार होगा इंजन और गियरबॉक्स

ताजा रिपोर्ट्स पर गौर करें, तो 2026 मारुति सुजुकी ब्रेजा फेसलिफ्ट एसयूवी में मौजूदा 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन जारी रखा जा सकता है। इसमें 1 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन भी शामिल करने की चर्चा है। साथ ही सीएनजी और माइल्ड हाइब्रिड का विकल्प जोड़ने की योजना है। कई अन्य लीक्स में दावा किया जा रहा है कि कंपनी इसमें पहली बार 6 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स को जोड़ सकती है, जिससे मारुति सुजुकी के दीवानों को बड़ी राहत मिल सकती है।

जानिए लीक प्राइस और लॉन्च डिटेल

उधर, 2026 मारुति सुजुकी ब्रेजा फेसलिफ्ट एसयूवी के दाम की बात करें, तो 9 से 14 लाख रुपये एक्सशोरूम रखी जा सकती है। कार मेकर इसे अगस्त तक इंडियन मार्केट में लॉन्च कर सकती है। मगर अभी तक कार निर्माता ने इस बारे में कुछ भी आधिकारिक नहीं किया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Fortuner Leader Edition 2026

अक्टूबर 10, 2026

Renault Duster Hybrid

अक्टूबर 9, 2026

Suzuki Small Electric Car Sky EV

अक्टूबर 8, 2026

Mahindra Thar Electric

अक्टूबर 5, 2026

Honda 0 Alpha EV

अक्टूबर 3, 2026

Royal Enfield Himalayan 440

अक्टूबर 2, 2026