---Advertisement---

टाटा कर रही है खास तैयारी! Tata Sierra EV में तहलका मचाएंगी ये 3 खूबियां, ईवी खरीदनी है, तो जरूर करें इस धांसू गाड़ी का इंतजार

Tata Sierra EV: इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में टाटा सिएरा ईवी की ग्रैंड एंट्री हो सकती है। कंपनी इसमें आकर्षक डिजाइन के साथ दमदार खूबियां धांसू रेंज प्रदान कर सकती है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 16, 2026 4:47 अपराह्न

Tata Sierra EV
Follow Us
---Advertisement---

Tata Sierra EV: वेस्टर्न एशिया में अभी भी ईंधन संकट बना हुआ है। ऐसे में बीते दिनों भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से कई अपील की थीं, जिसमें फ्यूल का संभलकर इस्तेमाल करना भी शामिल था। ऐसे में कई लोग अब ईवी यानी इलेक्ट्रिक सेगमेंट की ओर रुख करने लगे हैं। इसी बीच भारत की नामी वाहन कंपनी टाटा मोटर्स ने इस साल के लिए खास प्लान तैयार कर लिया है। बताया जा रहा है कि टाटा इस साल कई ईवी वाहनों को भारत में उतार सकती है, जिसमें अपकमिंग टाटा सिएरा ईवी का भी नाम शुमार है। बताया जा रहा है कि कार निर्माता इसमें 3 जबरदस्त खूबियों को शामिल कर सकता है।

टाटा सिएरा ईवी में मिल सकता है यूनिक डिजाइन

ताजा रिपोर्ट्स पर गौर करें, तो बताया जा रहा है कि आगामी टाटा सिएरा ईवी में बाहरी डिजाइन काफी आकर्षक रहने की उम्मीद है। कंपनी इसमें क्लोज्ड ईवी ग्रिल, एलईडी डीआरएलएस, मजबूत एसयूवी स्टांस, स्टाइलिश रियर डिजाइन और यूनिक लुक के साथ अलॉय व्हील्स मिलने की संभावना है।

आकर्षक होंगी इंटीरियर खूबियां

वहीं, टाटा सिएरा ईवी की इंटीरियर की बात करें, तो इसमें कई लुभावने फीचर्स मिल सकते हैं। इसमें पैनोरमिक सनरूफ, बड़ी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, कनेक्टिड कार टेक्नोलॉजी जैसे स्पेक्स मिल सकते हैं। जबकि सुरक्षा के लिए 540 डिग्री कैमरा और एडीएएस पैक के तहत दमदार सेफ्टी फीचर्स भी जोड़ने की आशंका जताई गई है।

तगड़ी रेंज मचा सकती है तहलका

उधर, अपकमिंग टाटा सिएरा ईवी की बैटरी क्षमता के बारे में बताया जा रहा है कि कंपनी इसे डबल बैटरी के साथ उतार सकती है। इसमें 55kWh और 65kWh बैटरी पैक का विकल्प मिल सकते हैं। यह सिंगल चार्ज पर 500 से 600 किलोमीटर तक की रेंज प्रदान कर सकती है। साथ ही इसमें रियर व्हील ड्राइव और ऑल व्हील ड्राइव दोनों विकल्प आ सकते हैं।

क्या है संभावित प्राइस और लॉन्च डिटेल?

हाल की रिपोर्ट्स के अनुसार, टाटा सिएरा ईवी का भारत में लॉन्च 2026 में होने की उम्मीद है। कंपनी इसे जुलाई से सितंबर 2026 की टाइमलाइन में लॉन्च कर सकती है। इसका दाम 20 से 25 लाख रुपये एक्सशोरूम रखा जा सकता है। टाटा की इस अपकमिंग ईवी का मुकाबला महिंद्रा बीई 6, हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक और मारुति ई विटारा जैसी गाड़ियों के साथ होने की उम्मीद है। हालांकि, अभी तक कार कंपनी ने इस संबंध में कुछ भी कंफर्म नहीं किया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Suzuki e Sky Electric Car

अगस्त 25, 2026

Maruti Baleno Facelift

अगस्त 21, 2026

Maruti Car Prices Hiked

अगस्त 18, 2026

Mahindra BE6

अगस्त 17, 2026

Mahindra Scorpio Lifestyler

अगस्त 15, 2026

Hero Xtreme 125R

अगस्त 13, 2026