---Advertisement---

साइकिल की तरह दिखने वाली बाइक की हुई 7.73 करोड़ रुपये में नीलामी, खासियतें जान सिर पकड़ लेंगे

Harley Davidson Strap Tank: अभी तक आपने 70 से 80 लाख रुपये तक की मंहगी बाइक के बारे में सुना होगा लेकिन हम आपको आज दुनिया की सबसे महंगी बाइक के बारे में बताने जा रहे है जिसकी कीमत सुन आप चौंक जाएंगे। इस बाइक को लेकर आप अंदाजा लगे रहे होंगे कि यह बाइक ...

Read more

Avatar of Shoyeb Ahmed

By: Shoyeb Ahmed

Published: फ़रवरी 17, 2023 11:27 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Harley Davidson Strap Tank: अभी तक आपने 70 से 80 लाख रुपये तक की मंहगी बाइक के बारे में सुना होगा लेकिन हम आपको आज दुनिया की सबसे महंगी बाइक के बारे में बताने जा रहे है जिसकी कीमत सुन आप चौंक जाएंगे। इस बाइक को लेकर आप अंदाजा लगे रहे होंगे कि यह बाइक 1 करोड़ से दो करोड़ के बीच होगी लेकिन ऐसा नहीं है। इस बाइक की भारी-भरकम बोली लगाई गई है। तो आइये जानते हैं इस बाइक की कीमत और खासियत के बारे में।

ये भी पढ़ें: Audi ने लॉन्च की Q3 Sportback जबरा SUV कार, जानिए इसके शानदार फीचर्स और जानदार कीमत

दुनिया की सबसे मंहगी बाइक

दुनिया की सबसे मंहगी बाइक में अब Harley Davidson की विंटेज बाइक का नाम शुमार हो गया है और इस बाइक की कीमत 7.73 करोड़ रुपये है। यह बाइक हाल ही में अमेरिका के एक शहर लॉस वेगास मे नीलामी की गई है। यह बाइक 1908 मॉडल की विंटेज बाइक है और यह 115 साल पुरानी है जिसकी 935000 अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 77317020 भारतीय रुपये में बोली लगी है। इस बोली के बाद यह मोटरसाइकिल दुनिया की सबसे महंगी बाइक की लिस्ट में आ चुकी है।

दुनिया की सबसे मंहगी दूसरी बाइक Harley Davidson Strap Tank

इसके अलावा इस नीलामी इवेंट में एक और बाइक की बोली लगी जो कि अब दुनिया की दूसरी सबसे मंहगी बाइकों की लिस्ट में आ चुकी है। इस बाइक का नाम Harley Davidson Strap Tank है और यह सन 1907 का मॉडल है। इस बाइक की बोली 5.91 करोड़ रुपये में लगी है। मीडिया में जारी खबरों के मुताबिक Harley Davidson ने साल 1908 में इस बाइक की कुल 450 यूनिट्स को बनाया गया था जिसमें से केवल 12 यूनिट्स ही सड़कों पर चलती हुई दिखाई देती हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बाइक का नाम स्ट्रैप टैंक रखने के पीछे कारण यह बताया गया है कि इस बाइक के फ्रेम को निकेल प्लेट को ऑयल और फ्यूल टैंक के साथ जोड़ा गया है। अब यह बाइक सड़कों पर नहीं के बराबर दिखाई पड़ती है और लेकिन आज भी इस बाइक के चाहने वाले काफी लोग हैं।

ये भी पढ़ें: Samsung ने लॉन्च किया Galaxy S23 Ultra का BMW M Edition, सिर्फ इतने ही यूजर्स खरीद पाएंगे

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Shoyeb Ahmed

Shoyeb Ahmed

शोएब अहमद एक अच्छे पत्रकार हैं और इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पोस्ट ग्रेजुएशन तक पढ़ाई पूरी की है। शोएब को मीडिया इंडस्ट्री में 1 साल से ज्यादा का अनुभव है। फिलहाल शोएब डीएनपी मीडिया नेटवर्क में बतौर हिन्दी कॉन्टेंट राईटर कार्यरत हैं। इनकी रूची एक्सप्लोर करना, तकनीकी ज्ञान और सामान्य ज्ञान के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के साथ ही विश्लेषण और मूल्यांकन करना भी है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tata Aeris vs Maruti Suzuki Dzire

सितम्बर 26, 2026

Tata Aeris

सितम्बर 25, 2026

Mahindra Scorpio Lifestyler

सितम्बर 24, 2026

Tata Aeris

सितम्बर 24, 2026

Mahindra Thar Roxx

सितम्बर 23, 2026

Tata Aeris

सितम्बर 21, 2026