---Advertisement---

Acer MUVI 125 4G: धाकड़ रेंज के साथ OLA को टक्कर देने आया Acer का ये Electric Scooter, इन खूबियों से है लैस

Acer MUVI 125 4G: ये इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में लॉन्च हो गया है। इसमें क्या फीचर्स दिए गए हैं उन्हीं के बारे में यहां बताने वाले हैं।

Avatar of Santosh Kumar

By: Santosh Kumar

Published: अक्टूबर 15, 2023 2:59 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Acer MUVI 125 4G: ताइवान की इलेक्ट्रॉनिक्स सामान बनाने वाली कंपनी Acer ने भारतीय मार्केट में अपना इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है। इसको हैदराबाद में आयोजित किए गए एक इवेंट के दौरान बाजार में उतारा गया है। बता दें, इस Electric Scooter को कंपनी ने eBikeGo के साथ साझेदारी करके तैयार किया है। इसमें कितनी रेंज दी गई है और क्या कुछ फीचर्स ऑफर किए गए हैं। इसी के बारे में यहां बताने वाले हैं।

कीमत और प्री बुकिंग

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को कंपनी की तरफ से इसी साल सितंबर महीने में आयोजित किए गए इवेंट के दौरान कंपनी ने पेश किया था। ग्रेटर नोएडा में हुए India Expo 2023 में इसके फीचर्स भी जानने को मिले थे। यह स्कूटर तीन कलर वेरिएंट के साथ मार्केट में लाया गया है। जिसमें व्हाइट, ब्लैक और ग्रे शामिल हैं। इसे कंपनी की साइट पर जाकर बुक किया जा सकता है। इसके लिए प्री बुक राशि 999 रुपये रखी गई है। जो रिफंडेबल है। इसको 99999 रुपये की एक्सशोरूम कीमत पर लाया गया है।

बैटरी क्षमता और राइडिंग रेंज

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को दो बैटरी से लैस किया गया है। इसमें 48v और 35.2AH बैटरी मिलती है। दोनों ही बैटरी सिंगल चार्ज में 80 किमी की रेंज देने का सामर्थ्य रखती हैं। कंपनी दावा करती है कि इसकी बैटरी को 4 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है। वहीं इसमें 75 किमी प्रतिघंटा की टॉप स्पीड मिल जाती है।

फीचर्सAcer MUVI 125 4G
बैटरी48v और 35.2AH
चार्जिंग टाइम4 घंटा
राइडिंग रेंज 80 किमी सिंगल चार्ज
टॉप स्पीड75 किमी प्रतिघंटा
व्हील16 इंच अलॉय व्हील

Acer MUVI 125 4G के क्या हैं फीचर्स

एसर के इस लेटेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर में फीचर्स के लिहाज से 4 इंच की एलसीडी स्क्रीन दी गई है। जो आसानी से ब्लूटूथ के साथ कनेक्ट हो जाती है। एसर ने कहा है कि इसमें टेक सेवी राइडर की सुविधा दी गई है। इसको एंड्रॉइड और आईओएस के साथ कनेक्ट कर सकते है। स्कूटर के फ्रंट में हाइड्रोलिक फॉर्क और रियर में शॉक अब्जर्बर की सुविधा दी गई है। इसमें 16 इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं।

इससे हो रही है टक्कर

इस स्कूटर को OLA के इलेक्ट्रिक स्कूटर के प्रतिद्वंदी के तौर पर देखा जा रहा है। इसकी टक्कर पर Ola S1 X, PURE EV Epluto 7G आते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Santosh Kumar

Santosh Kumar

मीडिया में 2 वर्ष से काम करने का अनुभव है। DNP India Hindi में बतौर Content Writer काम कर रहा हूँ। इससे पहले ANI और The Statesman में काम करने का अनुभव है। DNP India Hindi में Sports, National और International मुद्दों पर लिख रहा हूँ
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

फ़रवरी 12, 2026

Maruti Suzuki Fronx Hybrid

फ़रवरी 11, 2026

Kushinagar Viral Video

फ़रवरी 11, 2026

Tata Punch EV Facelift

फ़रवरी 11, 2026

Maruti Grand Vitara

फ़रवरी 10, 2026

फ़रवरी 10, 2026

Leave a Comment