एडवेंचर और ऑफ-रोडिंग के शौकीन Mahindra Scorpio N Facelift खरीदने से पहले जानें ये 3 सबसे बड़ी चीजें?

Mahindra Scorpio N Facelift : महिन्द्रा स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट एसयूवी बहुत जल्द लॉन्च होने वाली है। इसके फीचर्स ऑफरोडिंग के लिए बहुत बेस्ट हैं। यहां जानें इसमें क्या कुछ नया मिल रहा है।

Mahindra Scorpio N Facelift

Picture Credit: Google

Mahindra Scorpio N Facelift :  देश की जानी-मानी ऑटो कंपनी महिन्द्रा ने अपनी सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली महिन्द्रा स्कॉर्पियो एन का फेसलिफ्ट वर्जन  5 अगस्त  2026 को पेश किया गया है। इसमें कई सारे  प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। ये एक रफ-एंड-टफ एसयूवी है। जिसका इस्तेमाल शहरों से लेकर ऑफ रोडिंग में बहुत ही अच्छी तरह से किया जा सकता है। सेफ्टी में इस 7 सीटर कार को 5 स्टार की रेटिंग मिली हुई है। अगर आप इसे खरीदने की सोच रहे हैं तो , स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट की ये खूबियां आपको जरुर पता होना चाहिए।

Mahindra Scorpio N Facelift  में मिल रहा 540-डिग्री कैमरा

महिन्द्रा स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट में 540-डिग्री कैमरा का कैमरा मिलता है। ऑफ-रोडिंग के दौरान अक्सर बड़े पत्थरों, गहरी खाइयों या कीचड़ के कारण ड्राइवर को बोनट के ठीक नीचे का रास्ता दिखाई नहीं देता है। जिसके कारण गाड़ियां हादसे का शिकार हो जाती हैं। लेकिन ये कैमरा गाड़ी को ऊपर, नीचे, आगे और पीछे से कवर करता है। जिसके कारण राइडर आसानी से खराब से खराब संकरे और टूटे रास्तों में गाड़ी निकाल सकता है।

महिन्द्रा स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट को खास बनाता है  4XPLOR इंटेलिजेंट टेरेन मैनेजमेंट सिस्टम

इस कार को ऑफ रोडिंग में यूज करने के लिए किसी स्पेसल ट्रेनिंग की जरुरत नहीं होता है। इसका 4XPLOR इंटेलिजेंट टेरेन मैनेजमेंट सिस्टम बटन दबाते ही बर्फ, कीचड़, पानी और रेत के हिसाब से टायरों के एडजस्ट कर देता है। इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक-लॉकिंग डिफरेंशियल टायर को जमीन पर मजबूत पकड़ देता है। जिसके कारण हादसा होने से बच जाते हैं।

‘एडवेंचर स्टैटिस्टिक्स’ मोड

जो लोग इस कार को ऑफ रोडिंग के लिए यूज करते हैं। उनके लिए फेसलिफ्ट मॉडल के नए 10.25-इंच फुली डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले में एक खास ‘एडवेंचर स्टैटिस्टिक्स’ मोड जोड़ा गया है। जो रास्तों की लाइव जानकारी देता है। इसकी मदद से बिना डरे एडवेंचर भरे रास्तों पर इसका आनंद लिया जा सकता है। स्क्रीन पर मिलती डिजिटल जानकारी खराब से खराब रास्ते में राइडिंग का नेक्स्ट लेवल का आनंद देती है।

Mahindra Scorpio N Facelift का इंजन, माइलेज और अन्य  फीचर्स

Mahindra Scorpio N Facelift स्पेसिफिकेशन
 डीजल इंजन 2.2-लीटर का mHawk डीजल इंजन मिल रहा है। ये 175 bhp की पावर और 400 Nm की टॉर्क को जनरेट करता है।
माइलेज पेट्रोल वेरियंट में ये एसयूवी 12 किमी प्रति लीटर का माइलेज दे सकती है। वहीं, डीजल वेरियंट 16 किमी प्रति लीटर का माइलेज दे सकता है।
सेफ्टी रेटिंग लेवल 2 ADAS मिल रहा है। इसमें 6 एयरबैग मिल रहे हैं।
ब्रेक ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक्स मिल रहे हैं।
स्पीड 165 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकती है।
पेट्रोल इंजन mStallion 2.0-लीटर का टर्बो-पेट्रोल इंजन मिल रहा है। ये 200 bhp की पावर और 380 Nm की टॉर्क जनरेट करता है।

 

महिन्द्रा स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट की कीमत

महिन्द्रा Scorpio N Facelift को कंपनी ने 13.69 लाख से लेकर 25.49 लाख के आस-पास की एक्सशोरुम कीमत रखी गई है।

Exit mobile version