---Advertisement---

आखिर Toyota ने क्यों बंद की Innova Hycross MPV कार की बुकिंग, कारण जानकर ग्राहकों का टूट रहा दिल

Toyota Kirloskar Motor ने कुछ समय पहले लॉन्च की अपनी हाइब्रिड एमपीवी कार Innova Hycross की बुकिंग को अस्थायी रुप से बंद कर दिया है। इस कार के टॉप-एंड ZX और ZX (O) हाइब्रिड वेरिएंट की बुकिंग को ही बंद किया गया है जबकि इसके VX और VX (O) हाइब्रिड वेरिएंट को ग्राहक बुक कर सकते हैं।

Avatar of Shoyeb Ahmed

By: Shoyeb Ahmed

Published: अप्रैल 8, 2023 3:09 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Innova Hycross Booking: Toyota Kirloskar Motor ने कुछ समय पहले अपनी हाइब्रिड एमपीवी कार Innova Hycross को देश पिछले साल 2022 में लॉन्च किया था। कंपनी ने यह कार पावरफुल हाईब्रिड इंजन और दमदार लुक के साथ में लॉन्च की थी, जिसे ग्राहकों की तरफ से काफी ज्यादा पसंद भी किया जा रहा है। अब मीडिया में खबर आई है कि कंपनी ने इस कार के टॉप-एंड ZX और ZX (O) हाइब्रिड वेरिएंट की बुकिंग को एक अस्थायी समय के लिए बंद कर दिया है। लेकिन उम्मीद है Toyota अपनी इस हाइब्रिड कार Innova Hycross में कुछ सुधार करने के बाद दोबारा से इसकी बुकिंग शुरू करेगी। वहीं इस कार के VX और VX (O) हाइब्रिड वेरिएंट को ग्राहक बुक कर सकते हैं। इस कार को लेकर काफी ज्यादा प्रतिक्रिया भी मिल रही है।

ये भी पढ़ें: Aprilia SXR 160 से टकराने आया Yamaha का Aerox 155 स्कूटर, माइलेज-स्पीड को देख हो जाएंगे फिदा

Innova Hycross की टेक्निकल स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

Toyota Innova Hycross में कंपनी ने 2.0-लीटर का पेट्रोल इंजन दिया है और यह इंजन 183bhp की मैक्स पावर के साथ में 209Nm का पीक टार्क जेनरेतट करता है। इस कार को हाइब्रिड बनाने के लिए इस इंजन के साथ में हाइब्रिड मोटर को जोड़ा गया है जो कि 111bhp और 206Nm का पावर आउटपुट देता है। इसमें दो CVT और e-CVT ट्रांसमिशन का ऑप्शन भी दिया गया है।

CarToyota Innova Hycross
Engine2.0L Petrol
Max Power183Bhp
Max Torque209Nm
TransmissionCVT & e-CVT
Mileage16.13 to 23.24 kmpl
Features10-inch touchscreen infotainment with a nine-speaker JBL-sourced music system, panoramic sunroof, a digital driver’s display, ventilated front seats, dual-zone climate control, multi-zone climate control,6 airbags, front and rear parking sensors, a 360-degree camera, radar-based ADAS

 

Innova Hycross की कीमत

Innova Hycross की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 18.55 लाख रुपये एक्स शोरूम से लेकर 29.72 लाख रुपये एक्स-शोरूम के बीच है। बता दें कि Toyota की Hilux पर भी ऐसे ही बुकिंग को रोकना था जिसके कई महीनों बाद इस कार की बुकिंग को दोबारा से शुरू किया गया था। बता दें कि इस कार का मुकाबला Kia Carens, Tata Safari, और Mahindra XUV700 से होता है। इस कार की आपूर्ति से जुड़ी परेशानियों को खत्म करने के बाद इस कार को दोबारा से मार्केट में लॉन्च कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: नए नवेले OnePlus Nord Buds CE TWS को मुफ्त में पाने का छप्परफाड़ ऑफर,ऐसे उठाएं लाभ

Avatar of Shoyeb Ahmed

Shoyeb Ahmed

शोएब अहमद एक अच्छे पत्रकार हैं और इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पोस्ट ग्रेजुएशन तक पढ़ाई पूरी की है। शोएब को मीडिया इंडस्ट्री में 1 साल से ज्यादा का अनुभव है। फिलहाल शोएब डीएनपी मीडिया नेटवर्क में बतौर हिन्दी कॉन्टेंट राईटर कार्यरत हैं। इनकी रूची एक्सप्लोर करना, तकनीकी ज्ञान और सामान्य ज्ञान के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के साथ ही विश्लेषण और मूल्यांकन करना भी है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MG Majestor

फ़रवरी 12, 2026

Tata Nexon EV

फ़रवरी 12, 2026

Maruti Suzuki Fronx Hybrid

फ़रवरी 11, 2026

Kushinagar Viral Video

फ़रवरी 11, 2026

Tata Punch EV Facelift

फ़रवरी 11, 2026

Maruti Grand Vitara

फ़रवरी 10, 2026