---Advertisement---

Apache RTX 300: रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450 की पक्की दुश्मन अपाचे आरटीएक्स 300 के भारत में आते ही क्यों बढ़े भाव? जानें यूनिक खूबियां

Apache RTX 300: रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450 को टक्कर देने भारत में आयी अपाचे आरटीएक्स 300 की कीमतों में अचानक से बढ़ोतरी कर दी गई है। इस मोटरसाइकिल की खूबियां और बढ़ी हुई कीमत यहां जानें।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: अक्टूबर 30, 2025 3:36 अपराह्न

Apache RTX 300
Follow Us
---Advertisement---

Apache RTX 300: देश की जानी-मानी दो पहिया वाहन निर्माता कंपनी टीवीएस ने अभी हालहि में अपने बेहद पावरफुल इंजन वाली अपाचे आरटीएक्स 300 मोटरसाइकिल को लॉन्च किया था। इसका मुकबला सीधे रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450 से है। अपाचे की ये नई मोटरसाइकिल अपने लुक और स्मार्ट फीचर्स की वजह से चर्चाओं में बनी हुई है। लेकिन अचानक से इसके टॉप मॉडल पर कंपनी ने 5000 रुपए बढ़ा दिए है। इसका झटका ग्राहकों को लगा है। आज हम आपको इस नई बाइक की सबसे बड़ी खूबियों से लेकर कीमत के बारे में बताने जा रहे हैं। अगर इस बाइक को खरीदने का प्लान है तो एक बार इस पर नजर जरुर डाल लीजिए।

Apache RTX 300 की बढ़ी हुई कीमत

अपाचे RTX 300 तीन वेरियंट में आती है। लेकिन कंपनी ने सिर्फ इसके BTO टॉप वेरिएंट के दामों में पांच हजार रुपए बढ़ाए हैं। अब ग्राहक को इसे खरीदने के लिए 2.34 लाख की एक्स शोरुम कीमत चुकानी पड़ेगी। इस बाइक की शुरुआती एक्स शोरुम कीमत 1.99 लाख है। वहीं, टॉप मॉडल 2.34 लाख हो गया है।

टीवीएस अपाचे RTX 300 बाइक का इंजन, माइलेज और स्पीड

TVS Apache RTX 300 एक एडवेंचर बाइक है, जिसे ऑफ रोडिंग भी यूज किया जा सकता है। इसमें 299cc का BS6 इंजन मिलता है। ये इंजन 35.5 bhp की पावर और 28.5 Nm की टॉर्क जनरेट करता है। इसमें राइडर की सुरक्षा के लिए एंटी-लॉकिंग ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है। टीवीएस की इस बाइक में 12.5 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। ये बाइक 160 किमी/घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है। वहीं, 160 किमी/घंटा का माइलेज दे सकती है।टीवीएस अपाचे RTX 300 बाइक को और भी ज्यादा अट्रेक्टिव इसकी बड़ी विंडस्क्रीन, स्टील ट्रेलिस फ्रेम , स्लीक टेल, LED लाइटिंग, स्विचेबल डुअल-चैनल ABS , क्रूज़ कंट्रोल, राइड-बाय-वायर थ्रॉटल और एडजस्टेबल सस्पेंशन के साथ स्प्लिट सीट बनाती है। इसमें छह-स्पीड गियरबॉक्स मिलते हैं।

TVS Apache RTX 300 एडवेंचर बाइक के स्मार्ट फीचर्स

टीवीएस की इस शानदार बाइक में अर्बन, रेन, टूर और रैली जैसे 4 मोड मिलते हैं। राइडर अपनी पसंद और जरुरत के हिसाब से इसे चला सकता है। कंपनी ने अपनी बाइक में राइडर की सहूलियत के हिसाब से कुछ स्मार्ट फीचर्स जोड़े हैं। ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ गूगल मैप,फोन-कॉल, मैसेज नोटिफिकेशन मिलते हैं।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now