---Advertisement---

Renault Duster 2026: मिड-साइज SUV सेगमेंट की नींव रखने वाली डस्टर का पावरफुल कमबैक! लग्जरी Tata Sierra अब क्या करेगी?

Renault Duster 2026: रेनॉल्ट डस्टर 17 मार्च को लॉन्च हो गई है। ये अपने पावरफुल फीचर्स के कारण चर्चा में बनी हुई है। यहां जानें इस ऑफरोडिंग गाड़ी में क्या कुछ नया मिल रहा है?

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मार्च 17, 2026 2:13 अपराह्न

Renault Duster 2026
Follow Us
---Advertisement---

Renault Duster 2026: भारत में साल 2012 में मिड साइज एसयूवी सेगमेंट की नींव रखने वाली रेनोल्ट डस्टर साल 2022 में बंद कर दी गई है। ये एक ऑफ रोडिंग कार थी। हुंडई क्रेटा और टाटा सिएरा ने मार्केट में अपने कदम जमा लिए हैं। ऐसे में दोबारा से कमबैक करना रेनोल्ट डस्टर के लिए चुनौतीभरा तो है। लेकिन जिस तरह से इसने नए फीचर्स और लुक से एंट्री की है। उसे देख हर कोई दंग है। नई डस्टर को देख लोग बोल रहे हैं कि, यही बनेगी मिड-साइज SUV सेगमेंट की किंग। इसका मुकाबला टाटा सिएरा से है।

Renault Duster 2026 की ऑन रोड कीमत

नई रेनोल्ट डस्टर 17 मार्च 2026 को लॉन्च हो गई है। वहीं, इसकी कीमतें भी सामने आ गई हैं। नई डस्टर की ऑन रोड शुरुआती कीमत 12.22 लाख के आस-पास है। वहीं, इसके टॉप मॉडल के लिए ऑन रोड कीमत 23.16 लाख के आस-पास चुकानी पड़ सकती है। भिन्न शहरों और राज्यों में ये भिन्न हो सकती है। कंपनी ने डस्टर को 5 वेरियंट में पेश किया है। इसी के आधार पर कीमत भी रखी गई है। फिलहाल इसे 21000 की टोकन मनी देकर बुक किया जा सकता है। वहीं, स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट के साथ डस्टर साल के अंत तक दस्तक दे सकती है।

नई रेनोल्ट डस्टर का इंजन, माइलेज, स्पीड और ऑफ रोडिंग फीचर्स

रेनोल्ट डस्टर 2026 को कंपनी ने तीन इंजन वेरियंट में पेश किया है। मार्केट में ये 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल, 1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.8 लीटर स्ट्रोंग हाईब्रिड इंजन के साथ उपलब्ध होगी। इसके स्ट्रोंग हाईब्रिड इंजन वेरियंट में 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिल रहे हैं। बाकी में ये 6 हैं। कंपनी ने इसे पेट्रोल फ्यूल वेरियंट में लॉन्च किया है। इसका टर्बो पेट्रोल वेरियंट 19 किमी/लीटर का माइलेज देता है। वहीं, स्ट्रांग हाइब्रिड वेरिएंट 25 किमी/लीटर का माइलेज दे सकता है। ये इंजन 80 फीसदी तक इलेक्ट्रिक मोड पर चलाई जा सकती है। ये 180 किमी/घंटे की टॉप स्पीड से लेस है। राइडर की जरुरत और कार की परफॉर्मेंस को देखते कंपनी ने Eco, Comfort, और Perso जैसे तीन ड्राइलिंग मोड दिए हैं। वहीं, ऑफ रोडिंग के लिए 217 mm का ग्राउंड क्लियरेंस दिया है।

कितनी सुरक्षित है रेनॉल्ट डस्टर 2026 ?

रेनॉल्ट डस्टर 2026 सुरक्षा के लिहाज से बहुत ही बेस्ट है। क्योंकि इसमें लेवल 2 ADAS मिल रहा है। इसके साथ ही 6 एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा और फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर्स मिल रहे है।

नई डस्टर का पावरफुल इंटीरियर

कंपनी ने बजट में पैनोरमिक सनरूफ दिया है। धूप से बचाने के लिए अलग से इलेक्ट्रिक कर्टन दिया है। सिर्फ एक क्लिक से इसे खोला या फिर बंद किया जा सकता है। इसमें 10.1-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम और वेंटिलेटेड सीट्स मिल रही हैं। इसमें 7-इंच डिजिटल क्लस्टर मिल रहा है। ये Android Auto और Apple CarPlay  से कनेक्ट करता है। इसमें CMF-B प्लेटफॉर्म मिल रहा है। ये गाड़ी के स्पेस को बढा़ता है। ये एक 5 सीटर कार है जो , Y-शेप्ड डिजाइन थीम पर आधारित है।

रेनॉल्ट डस्टर 2026 और  टाटा सिएरा का महामुकाबला

रेनॉल्ट डस्टर 2026 का मुकाबला टाटा सिएरा के साथ है। डस्टर का 1.3L टर्बो इंजन और 1.8L स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड दोनों के बीच कड़ा कॉम्टिशन खड़ा करेगा। ऑफ रोडिंग में डस्टर टाटा की सिएरा से काफी आगे है। हालंकि इन दोनों की कीमत में कुछ खास फर्क नहीं है।ये सिएरा 13.30 लाख से 25.81 लाख तक की ऑन रोड कीमत में उपलब्ध है। वहीं, डस्टर की ऑन रोड कीमत 12.15 लाख से लेकर 23 लाख के आस-पास है।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Honda Alpha Electric SUV

नवम्बर 3, 2026

Tata Kuno Electric Car

नवम्बर 2, 2026

new Hyundai Creta

अक्टूबर 31, 2026

Tata Safari EV

अक्टूबर 29, 2026

VinFast VF5 Facelift

अक्टूबर 28, 2026

Hyundai Bayon

अक्टूबर 27, 2026