---Advertisement---

Honda 0 Alpha EV: फ्यूचरिस्टिक डिजाइन, बड़ा केबिन और हाईटेक इंटीरियर से लुभाएगी इलेक्ट्रिक SUV, लीक हुईं रेंज समेत कई खूबियां

Honda 0 Alpha EV: भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में होंडा जल्द ही बड़ा धमाका कर सकती है। होंडा 0 अल्फा ईवी में धाकड़ रेंज के साथ कई एडवांस खूबियां मिलने की उम्मीद है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 16, 2026 4:31 अपराह्न

Honda 0 Alpha EV
Follow Us
---Advertisement---

Honda 0 Alpha EV: अभी तक भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में सिर्फ टाटा मोटर्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा की कारों का दबदबा है। मगर आने वाले कुछ समय में कई अन्य कार निर्माता भी इस सेगमेंट में अपनी जगह तलाश सकते हैं। इसमें हुंडई, मारुति सुजुकी और होंडा का नाम आता है। कई हालिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि जापानी कार मेकर होंडा ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी की टेस्टिंग शुरू कर दी है। होंडा 0 अल्फा ईवी को जल्द ही इंडियन मार्केट में लाने की योजना है। ऐसे में इसके कई फीचर्स लीक हुए हैं।

Honda 0 Alpha EV में मिल सकता है आकर्षक डिजाइन और खूबियां

बता दें कि कार निर्माता ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी होंडा 0 अल्फा ईवी को बीते साल जापान मोबिलिटी शो 2025 के दौरान शोकेस किया था। ऐसे में बताया जा रहा है कि इसमें काफी आकर्षक डिजाइन देखने को मिल सकता है। एयरोडायनामिक डिजाइन इस इलेक्ट्रिक गाड़ी को फ्यूचरस्टिक लुक प्रदान कर सकता है। इसमें नए शेप की एलईडी हेडलाइट्स, एलईडी टेललाइट्स, एलईडी डीआरएलएस और साइड में 19 इंच के डायमंड कट अलॉय व्हील्स मिलने की संभावना है।

कई अन्य रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि जापानी कार मेकर नए ईवी प्लेटफॉर्म के साथ विकसित कर सकती है। ऐसे में इसका केबिन बड़ा होने की संभावना है। इसमें कई आधुनिक खूबियों को शामिल करने की योजना है। इसमें डबल स्क्रीन सेटअप, जिसमें 10.25 इंच की इंफोटेनमेंट और डिजिटल कलस्टर की सुविधा दी जा सकती है। इसके अलावा, इसमें ड्यूल जोन क्लाईमेट कंट्रोल, पावर विंडो, ड्राइवर सीट एडजेस्टेबल सिस्टम, वायरलेस एप्पल कार प्ले, एंड्रॉयड ऑटो और एबियंट लाइटिंग जैसी सुविधाएं आने का अनुमान है।

होंडा 0 अल्फा ईवी फुल चार्ज पर दे सकती है इतनी रेंज

वहीं, होंडा 0 अल्फा ईवी में सुरक्षा के लिए काफी एडवांस खूबियों को शामिल करने की जरूरत है। इसमें 7 एयरबैग्स, 360 डिग्री कैमरा, इमरजेंसी ब्रेक असिस्ट समेत एडीएएस पैक को भी जोड़ा जा सकता है। इसक बैटरी क्षमता की बात करें, तो इसमें 50–75kWh की बैटरी देखने को मिल सकती है। इससे यह सिंगल चार्ज पर 500 से 600KM तक की धाकड़ रेंज देखने को मिल सकती है। कंपनी इसमें क्विक चार्जिंग का विकल्प भी शामिल कर सकती है। बताया जा रहा है कि इसे 2027 की शुरुआत में भारतीय बाजार में लॉन्च करने की योजना है। हालांकि, अभी तक कार मेकर ने इस संबंध में कुछ भी कंफर्म नहीं किया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Honda Alpha Electric SUV

नवम्बर 3, 2026

Tata Kuno Electric Car

नवम्बर 2, 2026

new Hyundai Creta

अक्टूबर 31, 2026

Tata Safari EV

अक्टूबर 29, 2026

VinFast VF5 Facelift

अक्टूबर 28, 2026

Hyundai Bayon

अक्टूबर 27, 2026