---Advertisement---

TVS Jupiter CNG के आते ही गुल हो जाएगी पेट्रोल-इलेक्ट्रिक स्कूटर की बत्ती, जानें दुनिया का पहला CNG स्कूटर कैसा होगा?

TVS Jupiter CNG स्कूटर बहुत जल्द लॉन्च होने वाला है। इसके फीचर्स को लेकर काफी चर्चा चल रही है। खबरों की मानें तो ये दुनिया का पहला सीएनजी स्कूटर होगा।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 22, 2025 4:51 अपराह्न

TVS Jupiter CNG
Follow Us
---Advertisement---

TVS Jupiter CNG: देश की जानी-मानी दो पहिया वाहन निर्माता कंपनी टीवीएस बहुत जल्द टीवीएस जुपिटर सीएनजी वर्जन में स्कूटर पेश कर सकता है। Bharat Mobility Expo 2025 में इसका कॉन्सेप्ट भी पेश किया गया था। इसमें 1.4kg CNG Tank मिल सकता है। ये दुनिया का पहला सीएनजी स्कूटर बताया जा रहा है। टीवीएस जुपिटर सीएनजी भारत में अक्टूबर 2025 में लॉन्च हो सकता है। इसकी संभावित कीमत 90,000 से लेकर 1 लाख तक हो सकती है। इसके आते ही पेट्रोल और इलेक्ट्रिक स्कूटर को टक्कर मिलेगी।

TVS Jupiter CNG Scooter की संभावित खूबियां

TVS Jupiter CNG Scooter में फ्लोरबोर्ड मिल सकता है। ये बिल्कुल टीवीएस जुपिटर स्कूटर पेट्रोल की तरह ही होगा।जुपिटर सीएनजी में 124.8 सीसी, सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलने की उम्मीद है। ये 6,000 आरपीएम पर 7.1 बीएचपी की पावर और 5,500 आरपीएम पर 9.4 एनएम की टॉर्क दे सकता है। इस सीएनजी स्कूटर की स्पीड 80 किमी प्रति घंटे हो सकती है। इसका लुक पेट्रोल वर्जन में आने वाले स्कूटर की तरह होगा।

टीवीएस जुपिटर सीएनजी वर्जन के फायदे और नुकसान

टीवीएस जुपिटर सीएनजी वर्जन की खूबी की बात करें तो ये इको फ्रेंडली होगा। इसके साथ ही फ्यूल की कोस्ट बहुत ही कम पड़ेगी। ये पेट्रोल और सीएनजी दोनों टैंक के साथ आएगा। वहीं, इसके नुकसान की बात करें तो इसकी CNG किट में लिमिटेड फ्यूल आएगा। इसके साथ ही सामान रखने की जगह भी कम हो जाएगी।

TVS Jupiter CNG Scooter के संभावित की-फीचर्स

फीचरTVS Jupiter CNG Scooter
माइलेज100 km/kg का माइलेज दे सकता है।
ट्रांसमिशनAutomatic ट्रांसमिशन मिल सकते हैं।
इंजन124.8 cc का इंजन मिल सकता है।
टॉर्क9.4 Nm की टॉर्क दे सकता है।
पावर7.2 PS की पावर दे सकती है।
टायरTubeless टायर मिल सकते हैं।

TVS Jupiter CNG Scooter में क्या कुछ नया और खास मिलेगा? इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी तो नहीं है। लेकिन इसका ग्राहकों को बेसब्री से इंतजार है। खबरों की माने तो ये पेट्रोल और इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को टक्कर दे सकता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Kinetic DX Electric Scooter

अप्रैल 15, 2026

VinFast VF MPV 7

अप्रैल 15, 2026

Triumph Bonneville 400

अप्रैल 15, 2026

Kia Syros EV

अप्रैल 14, 2026

Royal Enfield Himalayan 750

अप्रैल 14, 2026

Maruti Suzuki Grand Vitara Facelift

अप्रैल 14, 2026