---Advertisement---

Ather 450X EV या फिर Vida V1 Pro EV स्कूटर में किसमें मिलती है तगड़ी रेंज, देखिए अंतर

Ather 450X EV vs Vida V1 Pro EV: अगर आप Electric Scooter खरीदने के लिए तलाश कर रहे हैं तो ये खबर काम की हो सकती है। जानिए क्या है दोनों में अंतर

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जनवरी 17, 2024 10:50 पूर्वाह्न | Updated: जनवरी 26, 2024 9:09 पूर्वाह्न

Ather 450X EV vs Vida V1 Pro EV
Follow Us
---Advertisement---

Ather 450X EV vs Vida V1 Pro EV: अगर आप इन दिनों Electric Scooter खरीदने का विचार कर रहे हैं तो आपको इस आर्टिकल से मदद मिल सकती है। हम यहां पर दो शानदार विकल्पों Ather 450X EV vs Vida V1 Pro EV में अंतर कर रहे हैं। इससे आपको नया इलेक्ट्रिक स्कूटर बुक करने में थोड़ी आसानी हो सकती है। नीचे जानिए।

Ather 450X EV की खूबियां

Ather कंपनी का Ather 450X EV स्कूटर काफी दमदार खूबियों के साथ आता है। ये स्कूटर काफी हद तक स्पोर्टी स्टाइल और अग्रेसिव लुक में आता है। एलईडी माउंटेड हैडलैंप, इसके रियर और साइड पैनल स्पोर्टी फील के साथ आते हैं।

Ather 450X EV के फीचर्स

स्कूटर में 7 इंच की टीएफटी स्क्रीन के साथ ग्रे कलर का डैशबोर्ड दिया गया है। इसमें Smart Eco, Eco, Ride, Sport और Warp राइडिंग मोड दिए गए हैं। इसमें 12 इंच के अलॉय व्हील्स के साथ 22 लीटर का अंडर सीट स्टोरेज दिया गया है। इसमें 2GB रैम और 16GB स्टोरेज भी मिलती है।

Ather 450X EV की रेंज

इसमें 3.7kwh की बैटरी पैक के साथ 150KM की सर्टिफाइड रेंज मिलती है। इसकी टॉप स्पीड 90KM की है। इसमें सेफ्टी के लिए ड्यूल डिस्क ब्रेक, इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल और फालसेफ फीचर मिलता है। कंपनी का दावा है कि ये स्कूटर 4:30 घंटे में फुल चार्ज हो जाता है। इसकी एक्सशोरूम कीमत 128671 रुपये (नई दिल्ली) है।

Vida V1 Pro EV की दमदार डिटेल

हीरो कंपनी का सब ब्रॉन्ड के तहत Vida V1 Pro EV एक दमदार स्कूटर है। एलईडी हैडलैंप, एलईडी टर्न इंडीकेटर, ग्रेब रेल्स, स्प्लिट सीट सेटअप और 7 इंच की टीएफटी स्क्रीन दी गई है। इस स्कूटर में sport, ride, eco और custom राइड मोड मिलते हैं।

Vida V1 Pro EV के स्पेक्स

Vida V1 Pro EV के दोनों पहियों में कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है। फ्रंट व्हील में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक मिलता है। स्कूटर में क्रूज कंट्रोल, कीलेस एंट्री, रिवर्स मोड और OTA अपडेट SOS स्विच फीचर मिलता है।

Vida V1 Pro EV की रेंज

स्कूटर में 3.94kwh की रिमूवऐबल बैटरी पैक दी गई है। इसमें रियल वर्ल्ड रेंज (RWR) 110KM की है। 80KM की टॉप स्पीड के साथ ये 65 मिनट में 0-80 फीसदी तक चार्ज हो जाता है। साथ ही 3.2 सेकेंड में 40KM की स्पीड पकड़ लेता है। इसकी एक्सशोरूम कीमत 125900 रुपये (नई दिल्ली) है।

फीचर्सAther 450X EV की डिटेलVida V1 Pro EV की डिटेल
बैटरी3.7kwh3.94kwh
रेंज150KM110KM (RWR)
टॉप स्पीड90KM80KM
चार्जिंग टाइम4:30 घंटे65 मिनट ( 0-80 फीसदी)

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।    

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MG Majestor

फ़रवरी 12, 2026

Tata Nexon EV

फ़रवरी 12, 2026

Maruti Suzuki Fronx Hybrid

फ़रवरी 11, 2026

Kushinagar Viral Video

फ़रवरी 11, 2026

Tata Punch EV Facelift

फ़रवरी 11, 2026

Maruti Grand Vitara

फ़रवरी 10, 2026