---Advertisement---

Ather Rizta Electric Scooter: इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने जा रहे हैं? एथर रिज्टा की ये 3 खूबियां जानकर कर सकता है लेने का मन; जानें स्पेक्स

Ather Rizta Electric Scooter: एथर रिज्टा इलेक्ट्रिक स्कूटर में डिजाइन के साथ दमदार खूबियां देखने को मिलती है। ये 3 स्पेक्स इसे खरीदने के लिए आपको मजबूर कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जनवरी 24, 2026 4:01 अपराह्न

Ather Rizta Electric Scooter
Follow Us
---Advertisement---

Ather Rizta Electric Scooter: इस साल की शुरुआत से ही एथर रिज्टा इलेक्ट्रिक स्कूटर ने इंटरनेट पर धमाल मचाया हुआ है। ऐसे में अगर आप होली से पहले किसी नए इलेक्ट्रिक स्कूटर को घर लाने की सोच रहे हैं, तो आपको इस आर्टिकल से मदद मिल सकती है। इसके डिजाइन की बात करें, तो आगे के एप्रन में हॉरिजॉन्टल तरीके से रखा हुआ हेडलाइट क्लस्टर है, जिसमें इंटीग्रेटेड डीआरएलएस और टर्न इंडिकेटर्स हैं। साइड और टेल पैनल एक ही यूनिट हैं और इन्हें अच्छे से इंटीग्रेट किया गया है। टेललाइट का आकार भी हेडलाइट जैसा ही बार-स्टाइल है और यह बॉडीवर्क में अच्छे से फिट बैठती है।

Ather Rizta Electric Scooter को खास बनाती हैं ये 3 खूबियां

दो पहिया वाहन कंपनी ने एथर रिज्टा इलेक्ट्रिक स्कूटर में शानदार फीचर्स, सेफ्टी खूबियां और दमदार रेंज मिलती है। ऐसे में आप इसे खरीदने का विचार कर सकते हैं।

  1. कंपनी ने इसमें ऑटो होल्ड, रिवर्स मोड और ‘मैजिक ट्विस्ट’ शामिल हैं, जिसमें ब्रेक लगाए बिना रीजनरेशन का इस्तेमाल करके स्कूटर की स्पीड कम की जा सकती है।
  2.  सेफ्टी फीचर्स में नया एथर स्किड कंट्रोल शामिल है, जो एक ट्रैक्शन कंट्रोल है, जो गीली सड़कों या बजरी जैसी फिसलन वाली जगहों पर वाहन चलाते समय पहिए को फिसलने से रोकता है।
  3.  टू व्हीलर कंपनी के मुताबिक, इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 3.7kWh की बैटरी मिलती है, जो कि 125km की रेंज प्रदान करती है। इसे नॉर्मल चार्जर के जरिए लगभग 8 घंटे में फुल चार्ज कर सकते हैं। इसकी टॉप स्पीड 80kmph तक जा सकती है। बैटरी पर स्टैंडर्ड तौर पर पांच साल/60000km की वारंटी मिलती है। साथ ही आईपी67 की रेटिंग दी गई है।

इन सभी खूबियों के दम पर यह इलेक्ट्रिक स्कूटर काफी लोगों का फेवरेट बन सकता है।

एथर रिज्टा इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत

उधर, एथर रिज्टा इलेक्ट्रिक स्कूटर के दाम की बात करें, तो इसका प्राइस 114547 रुपये एक्सशोरूम दिल्ली रखा गया है।

 

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Honda Alpha Electric SUV

नवम्बर 3, 2026

Tata Kuno Electric Car

नवम्बर 2, 2026

new Hyundai Creta

अक्टूबर 31, 2026

Tata Safari EV

अक्टूबर 29, 2026

VinFast VF5 Facelift

अक्टूबर 28, 2026

Hyundai Bayon

अक्टूबर 27, 2026