---Advertisement---

Ather Rizta S Electric Scooter: जल्दी उठाएं हजारों रुपये का डिस्काउंट ऑफर का लाभ, पेट्रोल प्राइस का नहीं रखना होगा ध्यान; मिलते हैं धाकड़ फीचर्स

Ather Rizta S Electric Scooter: एथर रिज्टा एस इलेक्ट्रिक स्कूटर को कम दाम पर खरीदने का शानदार अवसर है। इसमें धांसू रेंज के साथ कई एडवांस सेफ्टी खूबियां भी जोड़ी गई हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 12, 2026 2:25 अपराह्न

Ather Rizta S Electric Scooter
Follow Us
---Advertisement---

Ather Rizta S Electric Scooter: भारत समेत दुनियाभर में इस वक्त कच्चे तेल को लेकर संकट मंडराया हुआ है। वजह आप जानते होंगे, पश्चिमी एशिया में ईरान और इजरायल के साथ अमेरिका भी युद्ध के मैदान में उतरे हुआ है। हालांकि, अभी तक भारत में पेट्रोल की कीमतों को लेकर कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। मगर आने वाले दिनों में परेशानी पैदा हो सकती है। ऐसे में इलेक्ट्रिक स्कूटर एक शानदार विकल्प साबित हो सकता है। एथर एनर्जी दो पहिया वाहन कंपनी ने आधिकारिक तौर पर बताया है कि रिज्टा एस इलेक्ट्रिक स्कूटर पर छूट मिल रही है। ऐसे में आपको इस धांसू ऑफर का फायदा उठाना चाहिए।

Ather Rizta S Electric Scooter पर मिल रहा है धाकड़ डिस्काउंट ऑफर

टू व्हीलर इलेक्ट्रिक निर्माता एथर एनर्जी के मुताबिक, एथर रिज्टा एस इलेक्ट्रिक स्कूटर पर 20000 रुपये तक के फायदे हासिल कर सकते हैं। कंपनी ने इस छूट को 3 हिस्सों में बांटा है। इसमें 10000 रुपये का क्रेडिट कार्ड डिस्काउंट, 6500 रुपये का कैश डिस्काउंट और 3500 रुपये की एक्सटेंडेड कंपोनेंट्स वारंटी मिलेगी। ऐसे में इस ऑफर के बाद अब फैमिली ओरिएंटेड रिज्टा एस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 104758 रुपये एक्सशोरूम मुंबई हो गई है। कंपनी के मुताबिक, यह ऑफर कुछ ही राज्यों में उपलब्ध है। ग्राहक इस ऑफर का लाभ 31 मार्च 2026 तक भारत में एथर एक्सपीरियंस सेंटर्स पर जाकर उठा सकते हैं।

Photo Credit: Ather Energy

 

एथर रिज्टा एस इलेक्ट्रिक स्कूटर में मिलते हैं जानदार फीचर्स

वहीं, एथर रिज्टा एस इलेक्ट्रिक स्कूटर की खूबियों की बात करें, तो इसमें 3.7kWh की बैटरी दी गई है। यह फुल चार्ज पर 159 किलोमीटर की रेंज प्रदान करती है। इसकी टॉप स्पीड 80kmph है। यह 5.7bhp की पावर और 22Nm टॉर्क जेनरेट करता है। इसका चार्जिंग टाइम 8 से 9 घंटे है। साथ ही इसमें यूएसबी चार्जिंग की सुविधा दी गई है। इसका डिजाइन काफी आकर्षक रखा गया है, इसमें हॉरिजॉन्टल शेप में हेडलाइट के साथ डीआरएलएस और टेललैंप दिए गए हैं। इसमें एलईडी टर्न इंडीकेटर के साथ कमाल के सेफ्टी के लिए स्किड कंट्रोल और ट्रैक्शन कंट्रोल की सुविधा दी गई है। इसमें 12 इंच के व्हील्स के साथ 34 लीटर का अंडरसीट स्टोरेज दिया गया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Honda Alpha Electric SUV

नवम्बर 3, 2026

Tata Kuno Electric Car

नवम्बर 2, 2026

new Hyundai Creta

अक्टूबर 31, 2026

Tata Safari EV

अक्टूबर 29, 2026

VinFast VF5 Facelift

अक्टूबर 28, 2026

Hyundai Bayon

अक्टूबर 27, 2026