---Advertisement---

Auto Sales May 2025: ग्राहकों पर छाया Mahindra का खुमार, एक महीने में बेच डाली 50000 से अधिक SUV, टाटा को पछाड़ा

Auto Sales May 2025: मई 2025 में ग्राहकों ने Mahindra पर जमकर प्यार लुटाया है। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने एक महीने में 50000 से अधिक SUV बेच डाली। वहीं, मई के दौरान टाटा को बड़ा झटका लगा और सेल में गिरावट आई।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जून 1, 2025 5:33 अपराह्न

Auto Sales May 2025
Follow Us
---Advertisement---

Auto Sales May 2025: जून 2025 की शुरुआत हो गई है। ऐसे में देश की कार कंपनियां पिछले महीने हुई कारों की सेल की डिटेल शेयर करती हैं। 2 बड़ी कार मेकर्स महिंद्रा एंड महिंद्रा और टाटा मोटर्स के बीच हुए मुकाबले में महिंद्रा ने बाजी मार ली है। जी हां, मई 2025 के दौरान लोगों ने महिंद्रा की गाड़ियों पर जमकर प्यार लुटाया है। मई 2025 में ऑटो सेल्स के आंकड़े जारी करते हुए महिंद्रा एंड महिंद्रा ने बताया है कि उसकी सेल में कुल 21 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। वहीं, टाटा मोटर्स को मई 2025 के सेल के आंकड़े झटके दे रहे हैं। मई 2025 में टाटा मोटर्स की बिक्री में कमी आई है।

Auto Sales May 2025: महिंद्रा ने बेची 52431 एसयूवी

कार मेकर महिंद्रा एंड महिंद्रा के मुताबिक, मई 2025 के दौरान कुल 84110 वाहनों को बेचा। कार मेकर ने बताया है कि मई 2025 के दौरान 52431 एसयूवी की सेल हुई। वहीं, निर्यात सहित 54819 यूनिट्स की बिक्री दर्ज हुई। ऐसे में कंपनी की सेल में 21 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है। मई 2025 में ऑटो सेल्स के दौरान 21392 कमर्शियल इकाईयों की घरेलू बिक्री हुई। मई में कंपनी की कुल सेल 84110 इकाइयों की रही। ऐसे में वार्षिक आधार पर 17 फीसदी का इजाफा हुआ है।

Photo Credit: Mahindra & Mahindra
Photo Credit: Tata Motors

मई 2025 में ऑटो सेल्स: टाटा मोटर्स की सेल में गिरावट

वहीं, टाटा मोटर्स ने रविवार को बताया है कि घरेलू बिक्री और निर्यात सहित टाटा मोटर्स लिमिटेड की कुल बिक्री पिछले साल की समान अवधि की 76766 इकाइयों की तुलना में 8.6 फीसदी घटकर 70187 इकाई रह गई। Auto Sales May 2025 के दौरान टाटा की कुल CV बिक्री 28,147 यूनिट रही। मगर सालाना आधार पर 5 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं, कुल PV बिक्री 42040 यूनिट रही। सालाना आधार पर 11 फीसदी की कमी आई है। टाटा ने मई 2025 के दौरान 67429 इकाईयों की घरेलू सेल दर्ज की। जबकि मई 2024 के दौरान 75173 यूनिट्स की सेल हुई थी। ऐसे में घरेलू सेल में वार्षिक आधार पर 10 फीसदी की गिरावट देखी गई है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Royal Enfield Guerrilla 450 Apex

मार्च 29, 2026

Wuling Hongguang Mini EV 

मार्च 29, 2026

Hyundai Venue

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 28, 2026

Tata Nexon EV

मार्च 28, 2026

Tata Sierra EV

मार्च 27, 2026