---Advertisement---

Auto Sales May 2025: TVS और Bajaj को पछाड़कर Royal Enfield ने हासिल किया नंबर 1 का ताज, जानें Hero MotoCorp का हाल

Auto Sales May 2025: मई 2025 में Royal Enfield दू व्हीलर कंपनी ने TVS और Bajaj को पछाड़कर सेल के मामले में शीर्ष स्थान हासिल किया है। इस दौरान Hero MotoCorp का हाल भी कुछ खास नहीं रहा है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जून 2, 2025 4:09 अपराह्न

Auto Sales May 2025
Follow Us
---Advertisement---

Auto Sales May 2025: मई 2025 के दौरान लोगों ने अच्छी-खासी संख्या में दो पहिया वाहनों को खरीदा है। फेमस बाइक मेकर Royal Enfield ने मई महीने में सबको पीछे छोड़ते हुए नंबर 1 दो पहिया कंपनी का खिताब जीत लिया है। TVS Motors और Bajaj Auto काफी पीछे रह गई हैं। Royal Enfield ने मई 2025 के दौरान लगभग 90000 मोटरसाइकिलों की सेल दर्ज की है। ‘India Today’ की रिपोर्ट के मुताबिक, Royal Enfield ने मई 2025 में दमदार बिक्री करते हुए 89429 बाइक्स की बिक्री हासिल की।

Auto Sales May 2025 में दिखा Royal Enfield का जलवा

‘India Today’ की रिपोर्ट के मुताबिक, Royal Enfield ने सालाना आधार पर लगभग 26 फीसदी की बढ़िया बढ़ोतरी दर्ज की है। बाइक मेकर ने मई 2024 में 71010 यूनिट्स की सेल की थी। कंपनी ने घरेलू बिक्री और देश से बाहर की सेल दोनों में वृद्धि दर्ज की है। आयशर मोटर्स के प्रबंध निदेशक और रॉयल एनफील्ड के सीईओ बी गोविंदराजन ने कंपनी की ग्रोथ का श्रेय ब्रांड के बढ़ते समुदाय और हिमालयन ओडिसी जैसी पहलों को दिया, जो राइडर की भागीदारी को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने कहा, ‘जुनून, समुदाय और शिल्प कौशल पर हमारा ध्यान हमारी गति को आगे बढ़ाता है।’

मई 2025 की ऑटो सेल्स में कैसा रहा Bajaj और TVS का हाल

वहीं, ‘NDTV’ की रिपोर्ट में बताया गया है कि मई 2025 के दौरान Bajaj Auto ने 3.3 लाख दो पहिया वाहनों की बिक्री की। कंपनी ने सालाना आधार पर लगभग 9 फीसदी का इजाफा हासिल किया। इस दौरान बजाज ने इंडिया में 2.3 लाख इकाईयों की सेल की। रिपोर्ट के मुताबिक, TVS Motors की मई 2025 की दोपहिया सेल देखें, तो कंपनी ने 16 फीसदी की वार्षिक बढ़ोतरी दर्ज की है। इस दौरान कंपनी ने 416166 यूनिट्स की सेल की। टीवीएस ने 309287 इकाईयों की सेल इंडिया में की और 106879 यूनिट्स की सेल विदेशी बाजार में की। ऐसे में घरेलू सेल में 14 फीसदी और निर्यात में 21 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है।

मई 2025 की ऑटो सेल्स में Hero MotoCorp को मिली मामूली बढ़ोतरी

रिपोर्ट के मुताबिक, Hero MotoCorp ने मई 2025 के दौरान टू व्हीलर की सेल में लगभग 2 फीसदी का इजाफा दर्ज किया है। इंडिया की सबसे बड़ी दोपहिया मेकर ने मई 2025 के दौरान 507701 यूनिट्स की सेल की। जबकि मई 2024 के दौरान यह आंकड़ा 498123 इकाईयों का था। हीरो 1 जुलाई 2025 को अपने 2 नए इलेक्ट्रिक वाहन भी लॉन्च कर सकती है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Urban Cruiser Ebella EV

मई 29, 2026

Tata Tiago EV Facelift 2026

मई 28, 2026

MG Majestor

मई 27, 2026

Tata Tiago EV Facelift

मई 26, 2026

TVS Jupiter 125

मई 26, 2026

Maruti E100 Flex Fuel Car

मई 23, 2026