---Advertisement---

Bajaj Avenger 220: धांसू इंजन देगा जबरदस्त माइलेज, डिजाइन से सेफ्टी तक राइडर्स को मिलेंगे आचंभित करने वाले अपग्रेड्स

Bajaj Avenger 220: बजाज एवेंजर 220 क्रूजर बाइक में आकर्षक डिजाइन के साथ पावरफुल फीचर्स मिलने की संभावना है। इसमें सेफ्टी के लिए ढेर सारे स्पेक्स और साथ में जानदार माइलेज आने की उम्मीद है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 6, 2026 3:18 अपराह्न

Bajaj Avenger 220
Follow Us
---Advertisement---

Bajaj Avenger 220: क्रूजर बाइक सेगमेंट में टू व्हीलर कंपनी बजाज अपनी नई मोटरसाइकिल को लेकर इंटरनेट पर छाई हुई है। ताजा लीक्स में बताया जा रहा है कि बजाज एवेंजर 220 बाइक कंपनी के लाइनअप में नई बाइक हो सकती है। आगामी क्रूजर मोटरसाइकिल को एवेंजर ब्रांड के तहत लाने की योजना बनाई जा रही है। हालांकि, अभी तक कंपनी ने इस बाइक के बाबत कुछ भी आधिकारिक नहीं किया है, मगर सोशल मीडिया पर कई तरह की हैरान करने वाली डिटेल सामने आ रही है, जोकि आपके होश उड़ा सकती है।

बजाज एवेंजर 220 बाइक में तहलका मचाएंगे चे फीचर्स

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अपकमिंग बजाज एवेंजर 220 बाइक क्रूजर सेगमेंट में दस्तक दे सकती है। इस क्रूजर बाइक में आरामदायक और सुकूनभरा राइडिंग एक्सपीरियंस देखने को मिल सकता है। इस तरह की मोटरसाइकिल में आमतौर पर नीची बैठने की पोजीशन के साथ सीट, आगे की तरफ फुटपेज्स, चौड़ा हैंडलबार और लंबी दूरी के लिए आरामदायक साबित होती है। दो पहिया वाहन कंपनी इसमें ब्लैक्ड-आउट लुक, स्पोर्टी क्रूजर स्टाइल और सिटी राइडिंग के लिए बढ़िया साबित हो सकती है। इसमें 13 लीटर का फ्यूल टैंक मिलने की उम्मीद है।

कंपनी इसमें हैलोजन हेडलैंप, एलईडी डीआरएलएस, एलईडी टेललैप, एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और हेलोजिन हेडलैंप आने की उम्मीद है। वहीं, कंपनी इसमें सेमी डिजिटल कंसोल, स्पीड, फ्यूल और ट्रिप की जानकारी देने वाला पैनल आ सकता है। बताया जा रहा है कि कंपनी इसमें सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रख सकती है। इसमें फ्रंट डिस्क ब्रेक के साथ सिंगल-चैनल एबीएस, रियर ड्रम ब्रेक, चौड़ा पिछला टायर, बेहतर ग्रिप और कुछ अन्य स्पेक्स को शामिल करने की योजना है।

बजाज एवेंजर 220 मोटरसाइकिल में कैसी होगी पावरट्रेन

उधर, अपकमिंग बजाज एवेंजर 220 बाइक की बात करें, तो इसमें 220cc का ऑयल कूल्ड इंजन दिया जा सकता है। यह 19ps की ताकत और 17.55Nm का टॉर्क जेनरेट करने की क्षमता मिल सकती है। साथ ही 5 स्पीड गियरबॉक्स आने का अनुमान है। वहीं, रिपोर्ट्स की मानें, तो यह बाइक 30 से 35KMPL की माइलेज देखने को मिल सकती है।

बाइक के फ्रंट व्हील पर टेलिस्कोपिक सस्पेंशन और पीछे की साइड 5-स्टेप एडजस्टेबल ट्विन शॉक एब्जॉर्बर सस्पेंशन मिलने की संभावना है। इस आगामी बाइक का दाम 1.25 लाख से लेकर 1.30 लाख एक्सशोरूम रहने का अनुमान है। बताया जा रहा है कि इस मोटरसाइकिल को जून तक मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, अभी तक कंपनी ने इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tata Aeris

सितम्बर 25, 2026

Mahindra Scorpio Lifestyler

सितम्बर 24, 2026

Tata Aeris

सितम्बर 24, 2026

Mahindra Thar Roxx

सितम्बर 23, 2026

Tata Aeris

सितम्बर 21, 2026

Maruti Suzuki Baleno S-CNG

सितम्बर 19, 2026