Bajaj Chetak C25:हिल-होल्ड असिस्ट और 25 लीटर स्टोरेज, 113km की रेंज देने वाला Electric Scooter क्यों कहा जा रहा शहर का चैंपियन?

Bajaj Chetak C25: बजाज चेतक सी25 इलेक्ट्रिक स्कूटर 14 जनवरी को लॉन्च किया गया है। ये अपनी खूबियों के कारण चर्चा में हैं। अगर आप किसी ईवी को लेना चाहते हैं तो एक बार इस नए इलेक्ट्रिक स्कूटर पर नजर डाल लें।

Bajaj Chetak C25:  अगर आप किसी इलेक्ट्रिक स्कूटर को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो  14 जनवरी 2026 को लॉन्च हुए बजाज चेतक सी25 की इन खूबियों को जान सकते हैं। ये एक बजट फ्रेंडली इलेक्ट्रिक स्कूटर है जो कि, सिंगल चार्ज पर 113km की रेंज  देता है। वहीं, इसमें हिल-होल्ड असिस्ट और 25 लीटर स्टोरेज जैसी खूबियां भी दी गई हैं। इसे अगर शहर का नया चैंपियन कहें तो कुछ गलत नहीं होगा।

Bajaj Chetak C25 की ऑन रोड कीमत

बजाज चेतक सी25 इलेक्ट्रिक स्कूटर की ऑन रोड कीमत 1 लाख के आस-पास है। विभिन्न शहरों और राज्यों में ये अलग हो सकती है। इसकी बॉडी पूरी मेडल की बनी है। जिसकी वजह से ये मजूबत और अट्रेक्टिव दिखता है।

बजाज चेतक सी25 इलेक्ट्रिक स्कूटर के स्पेसिफिकेशन और खूबियां

बैटरी 2.5 kWh की निकेल मैंगनीज बाल्ट बैटरी से लैस है।
रेंज सिगल चार्ज पर 113 किमी की रेंज देता है।
चार्ज लगभग ढाई घंटे में फुल चार्ज हो जाता है।
टॉप स्पीड 55 किमी/घंटे की टॉप स्पीड मिलती है।
सीट 650 मिमी लंबी सीट दी गई है।
बूट स्पेस सामान रखने के लिए 25 लीटर का बूट स्पेस सीट के नीचे मिलता है।
हिल होल्ड असिस्ट ऊंचाई पर चढ़ने के लिए हिल होल्ड असिस्ट की खूबी मिलती है।
सेफ्टी बैटरी/मोटर की सुरक्षा का लिए IP67 रेटिंग की सेफ्टी मिल रही है।
ब्रेक टेलिस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन और डिस्क- रियर ड्रम ब्रेक से लैस है।
मोड ईको और स्पोट्स मोड दिया गया है।
स्मार्ट फीचर्स कलर LCD इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है। बैटरी, रेंज, म्यूजिक कंट्रोल, फोन के कॉल-मैसेज, नेविगेशन और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन जैसे स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं।
बॉडी मेटल की बॉडी दी गई है।

 

नए बजाज चेतक के कॉम्पिटिशन

बजाज चेतक सी25 इलेक्ट्रिक स्कूटर का मुकाबला मार्केट में पहले से ही जगह बना चुके TVS iQube, Hero Vida VX2 Go, और Ola S1 X जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर से है।

Exit mobile version