---Advertisement---

Bajaj Chetak Electric: यू ही नहीं है लाखों लोगों का पसंदीदा इलेक्ट्रिक स्कूटर! स्टाइल से लेकर कंफर्ट तक है खास, धांसू रेंज के साथ मिलता है क्विक चार्जिंग सपोर्ट

Bajaj Chetak Electric: बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर में आकर्षक स्टाइल के साथ ढेर सारे फीचर्स देखने को मिलते हैं। इसमें तगड़ी बैटरी और बढ़िया रेंज किसी को भी दीवाना बना सकती है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: दिसम्बर 10, 2025 6:44 अपराह्न

Bajaj Chetak Electric
Follow Us
---Advertisement---

Bajaj Chetak Electric: अगर आप नए साल से पहले अपने घर नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लाने की तैयारी कर रहे हैं, तो आप सही लोकेशन पर पहुंच गए हैं। जी हां, कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इस साल इलेक्ट्रिक टू व्हीलर्स की सेल में अच्छी बिक्री दर्ज हुई है। इसमें इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लोगों ने जमकर खरीदा है। वहीं, इस लिस्ट में बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर की काफी चर्चा हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्तूबर 2025 के दौरान बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर की 31000 से ज्यादा यूनिट्स की सेल हुई। फेस्टिव सीजन में लोगों ने इस पर सबसे अधिक भरोसा जताया।

Bajaj Chetak Electric की कीमत

टू व्हीलर कंपनी बजाज ऑटो ने बताया है कि बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर का दाम 134500 रुपये एक्सशोरूम रखा गया है। हालांकि, इसका प्राइस अलग-अलग शहरों में अलग-अलग हो सकता है।

बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर को खास बनाती हैं ये खूबियां

दमदार बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर के स्टाइल की बात करें, तो इसमें काफी लुभावना लुक देखने को मिलता है। दो पहिया वाहन मेकर ने पुराने चेतक के कई एलिमेंट्स को इसमें शामिल किया है। कंपनी ने इसमें फ्लश-माउंटेड हेडलैंप, क्रोम एक्सेंट और नए रंगों को जोड़ा है। ऐसे में इसका ऑवरऑल लुक काफी अपीलिंग है। अगर आप सिटी राइड के लिए या फिर लंबी राइडिंग के किसी इलेक्ट्रिक स्कूटर को तलाश रहे हैं, तो यह एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। कंपनी ने 35 लीटर का सीट स्टोरेज औऱ 5 लीटर का ग्लव बॉक्स दिया गया है।

वही, इसमें कई टेक फ्रेंडली फीचर्स जोड़े गए हैं। इसमें 5 इंच की टीएफटी स्क्रीन दी गई है, जो कि म्यूजिक कंट्रोल, हिल असिस्ट, रिवर्स लाइट, गाइड मी होम लैंप और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी फीचर्स दिखाती है।

स्पेक्सबजाज चेतक इलेक्ट्रिक
बैटरी3.0kWh
रेंज153KM
पावर5.6bhp
टॉर्क20Nm

सिंगल चार्ज पर मिलती है इतनी दमदार रेंज

उधर, बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज की बात करें, तो इसमें 3.0kWh की बैटरी दी गई है, जो कि सिंगल चार्ज पर 153KM की रेंज प्रदान कर सकती है। कंपनी ने इसमें 750W का स्टैंडर्ड चार्जर दिया है, जो कि लगभग 4 घंटे के भीतर इसे 0 से 80 फीसदी तक चार्ज कर देता है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि यह इलेक्ट्रिक स्कूटर फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। हालांकि, कंपनी ने साफ किया है कि इसमें डीसी चार्जिंग की सुविधा नहीं मिलती है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now