---Advertisement---

Hero Splendor Plus vs TVS Sport: नए साल से पहले खरीदनी है कम्यूटर बाइक? इन दोनों में से किस मोटरसाइकिल में मिलती है बेहतर परफॉर्मेंस; जानें अंतर

Hero Splendor Plus vs TVS Sport: हीरो स्प्लेंडर प्लस बनाम टीवीएस स्पोर्ट में से किस बाइक को खरीदना बढ़िया साबित हो सकता है। इन दोनों में ही काफी दमदार फीचर्स देखने को मिलते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: दिसम्बर 9, 2025 4:15 अपराह्न

Hero Splendor Plus vs TVS Sport
Follow Us
---Advertisement---

Hero Splendor Plus vs TVS Sport: नए साल से पहले बहुत सारे लोग नया वाहन खरीदना पसंद करते हैं। इस दौरान अधिकतर वाहन कंपनियां अपने मॉडलों पर डिस्काउंट ऑफर करती है। साथ ही कई अन्य फायदे भी मिलने की उम्मीद रहती है। ऐसे में अगर आप भी इन दिनों किसी नई बाइक को घर लाने की तैयारी कर रहे हैं, तो हीरो स्प्लेंडर प्लस बनाम टीवीएस स्पोर्ट में से किसी एक पर दांव लगा सकते हैं। हीरो और टीवीएस की इन दोनों मोटरसाइकिलों में ही काफी दमदार फीचर्स और पावर मिलती है। आइए आगे जानते हैं, इनमें से किसे चुनना बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।

Hero Splendor Plus vs TVS Sport की कीमत में अंतर

सबसे पहले बात कीमत की करें, तो हीरो स्प्लेंडर प्लस कम्यूटर बाइक का दाम 73902 रुपये एक्सशोरूम दिल्ली रखा गया है। वहीं, टीवीएस स्पोर्ट का प्राइस 55500 रुपये एक्सशोरूम दिल्ली तय किया गया है। ऐसे में कीमत के मामले में टीवीएस की बाइक बाजी मार जाती है।

हीरो स्प्लेंडर प्लस में मिलते हैं ये दमदार फीचर्स

वहीं, हीरो स्प्लेंडर प्लस कम्यूटर मोटरसाइकिल की बात करें, तो दो पहिया वाहन कंपनी ने इसे पारंपरिक अंदाज में उतारा है। इसमें सिंपल लुक और काफी साधारण ग्राफिक्स देखने को मिलते है। इस बाइक में एनॉलॉग मीटर, सिंगल पीस सीट दी गई है। इसमें आई3एस तकनीक मिलती है, जिससे बाइक की फ्यूल एफिशियंसी में इजाफा हो सकता है। साथ ही इसमें एक्ससेंस फाई तकनीक को जोड़ा गया है। इससे बाइक की हैंडलिंग और पिकअप पावर बेहतर होती है। इसमें 97.2cc का सिंगल सिलेंडर बीएस-6 इंजन दिया गया है। यह 7.91bhp की पावर और 8.05Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसमें 4 स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। रिपोर्ट्स की मानें, तो यह बाइक 61kmpl की माइलेज दे सकती है।

टीवीएस स्पोर्ट को खास बनाती हैं ये खूबियां

दूसरी तरफ, टीवीएस स्पोर्ट कम्यूटर मोटरसाइकिल की बात करें, तो इसे किफाएती सेगमेंट में उतारा गया है। यह बाइक किक स्टार्ट और सेल्फ स्टार्ट 2 वेरिएंट में मिलती है। इसमें टू पॉड इंस्ट्रूमेंट कलस्टर, एलईडी डीआरएलएस और बल्ब टाइम हैडलैंप दिए गए हैं। कंपनी ने इसमें स्पोर्टी डिजाइन के साथ नए ग्राफिक्स को भी शामिल किया है। बाइक में एक्सट्रा लॉन्ग सीट, यूएसबी चार्जर, ऑल इलेक्ट्रिक गियर की सुविधा दी गई है। वहीं, इसमें ईटीएफआई तकनीक को जोड़ा गया है, इससे बाइक की परफॉर्मेंस में इजाफा होता है। इससे मोटरसाइकिल की माइलेज में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। बाइक में 109.7cc का इंजन मिलता है। यह 8.08bhp की ताकत और 8.7Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसमें 4 स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह बाइक 80kmpl की माइलेज दे सकती है।

स्पेक्सहीरो स्प्लेंडर प्लसटीवीएस स्पोर्ट
इंजन97.2cc109.7cc
पावर7.91bhp8.08bhp
टॉर्क8.05Nm8.7Nm
गियरबॉक्स4 स्पीड4 स्पीड
माइलेज61kmpl80kmpl

किस कम्यूटर बाइक का चुनाव रहेगा बेहतर?

आखिर में, हीरो स्प्लेंडर प्लस बनाम टीवीएस स्पोर्ट बाइक में से किसे चुनना बेहतर रहेगा। इसका फैसला आपको अपनी जरूरत, पसंद और बजट के आधार पर करना होगा।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Honda Alpha Electric SUV

नवम्बर 3, 2026

Tata Kuno Electric Car

नवम्बर 2, 2026

new Hyundai Creta

अक्टूबर 31, 2026

Tata Safari EV

अक्टूबर 29, 2026

VinFast VF5 Facelift

अक्टूबर 28, 2026

Hyundai Bayon

अक्टूबर 27, 2026