---Advertisement---

Mahindra XUV 7XO: नए साल में महिंद्रा का बड़ा धमाका, 5 जनवरी को एंट्री लेगी एक्सट्राऑडिनरी एसयूवी, मिलेगा सुपीरियर डिजाइन, बेहतर कम्फर्ट और बहुत कुछ; जानें लीक्स

Mahindra XUV 7XO: महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ एसयूवी नए साल के साथ ही लोगों को दीवाना बनाएगी। इसमें लुभावना डिजाइन, दमदार और मॉडर्न फीचर्स के साथ पावरफुल इंजन देखने को मिल सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: दिसम्बर 9, 2025 11:49 पूर्वाह्न

Mahindra XUV 7XO
Follow Us
---Advertisement---

Mahindra XUV 7XO: इलेक्ट्रिक सेगमेंट में धमाल मचाने के बाद महिंद्रा अब फ्यूल गाड़ियों पर अपना फोकस कर रही है। देसी वाहन कंपनी की लोकप्रिय एसयूवी का फेसलिफ्ट वर्जन का काफी लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। आखिरकार बीते दिन कार कंपनी ने अपनी नई गाड़ी की आधिकारिक घोषणा की। इसके बाद एसयूवी मार्केट में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई। कंपनी ने टीजर में गाड़ी के कुछ पार्ट्स की झलकियां भी दिखाई। ऐसे में अब चारों तरफ बस महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ की ही बातें चल रही हैं।

Mahindra XUV 7XO जल्द होगी लॉन्च

ऑटोमेकर ने बताया है कि महिंद्रा एक्सयूवी 700 का फेसलिफ्ट वर्जन महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ को 5 जनवरी 2026 को लॉन्च किया जाएगा। इस गाड़ी को भारत के अलावा दुनियाभर में उतारा जाएगा।

महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ की संभावित कीमत

हालिया मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि अपकमिंग महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ का प्राइस 15 से 25 लाख रुपये एक्सशोरूम के बीच रखा जा सकता है। हालांकि, अभी तक इस पर कुछ भी स्पष्ट नहीं है।

स्टाइल और फीचर्स से बनाएगी सबको दीवाना

कार मेकर के हालिया टीजर पर नजर डालें, तो पता चलता है कि महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ गाड़ी में ड्यूल पॉड हैडलैंप, एल शेप में एलईडी डीआएलएस के साथ नई डिजाइन की एलईडी टेललाइट्स और नए लुक के साथ ब्लेक आउट ग्रिल देखने को मिल सकती है। साथ ही 18 इंच के अलॉय व्हील्स आने की उम्मीद है।

वहीं, अपकमिंग एसयूवी के इंटीरियर की बात करें, तो इसमें फ्रेश डिजाइन के साथ डैशबोर्ड, सॉफ्ट मैटेरियल के साथ अपहोल्स्ट्री, ड्यूल स्क्रीन सेटअप, वायरलेस चार्जिंग, एबियंट लाइटिंग, ड्यूल जोन क्लाईमेट कंट्रोल, फ्रंट एंड रियर एसी वेंट्स, सनरुफ और पावर विंडों की सुविधा शामिल की जा सकती है।

तूफानी परफॉर्मेंस से लाखों लोगों की बनेगी फेवरेट

उधर, महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ एसयूवी के पावरट्रेन को लेकर दावा किया जा रहा है कि इसमें 2 लीटर का टर्बो पेट्रोल और 2.2 लीटर का डीजल इंजन आने की संभावना है। इसमें मैन्युअल और टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया जा सकता है। महिंद्रा की इस आगामी गाड़ी का मुकाबला टाटा सफारी, एमजी हेक्टर और हुंडई अल्काजार से होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Kia Sorento Hybrid

अप्रैल 27, 2026

Royal Enfield Himalayan 440

अप्रैल 26, 2026

Maruti Suzuki Brezza Facelift

अप्रैल 26, 2026

Royal Enfield Scram 450

अप्रैल 25, 2026

BMW F 450 GS

अप्रैल 24, 2026

MG Majestor

अप्रैल 23, 2026