---Advertisement---

Tata Sierra: आइकॉनिक एसयूवी खरीदने से पहले जान लीजिए सभी वेरिएंट्स की कीमतें, 6 कलर और 3 इंजन ऑप्शन के साथ जीत लेगी आपका दिल!

Tata Sierra: टाटा सिएरा एसयूवी के टॉप वेरिएंट को छोड़कर बाकी की कीमतें सामने आ गई हैं। कंपनी ने गाड़ी में काफी पावरफुल फीचर्स शामिल किए हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: दिसम्बर 7, 2025 3:56 अपराह्न

Tata Sierra
Follow Us
---Advertisement---

Tata Sierra: लाखों दिलों की धड़कन आइकॉनिक एसयूवी सिएरा लंबे टाइम बाद भारतीय बाजार आ गई है। ऐसे में इंटरनेट पर हर कोई बस टाटा की लीजेंडरी गाड़ी की तारीफ कर रहा है। टाटा सिएरा का स्टाइलिश डिजाइन हो, या फिर एडवांस, सभी ने लोगों का ध्यान खींचा है। वाहन कंपनी टाटा मोटर्स अपनी नई एसयूवी की प्री-बुकिंग शुरू कर चुकी है। ऐसे में अगर आप इस जानदार गाड़ी को खरीदने की प्लानिंग बना रहे हैं, तो एक बार इसके सभी वेरिएंट्स की प्राइस डिटेल जान लीजिए।

Tata Sierra की प्राइस डिटेल

कार मेकर ने टाटा सिएरा के एंट्री लेवल स्मार्ट प्लस वेरिएंट की कीमतें सबसे पहले बता दी थी। इसका दाम 11.49 लाख रुपये और 12.99 लाख रुपये एक्सशोरूम रखा गया है। प्योर वेरिएंट का दाम 12.99 से 15.99 लाख रुपये के बीच है। प्योर प्लस वेरिएंट का प्राइस 14.49 से 17.49 लाख रुपये है।एडवेंचर वेरिएंट का दाम 15.29 लाख रुपये से शुरू होता है। एडवेंचर प्लस वेरिएंट का प्राइस 17.99 लाख रुपये का है। वहीं, कार कंपनी ने अभी तक एक्म्प्लिश्ड और एक्म्प्लिश्ड प्लस वेरिएंट की कीमतों का खुलासा नहीं किया है।

टाटा सिएरा के 6 कलर और 3 इंजन ऑप्शन

वाहन कंपनी ने टाटा सिएरा को 6 कलर विकल्पों के साथ उतारा है, जिसमें कूर्ग क्लाउड, प्रिस्टीन व्हाइट, मुन्नार मिस्ट, प्योर ग्रे, अंडमान एडवेंचर और बंगाल रूज शामिल है। साथ ही इस एसयूवी में 3 इंजन ऑप्शन दिए गए हैं। इसमें 1.5 लीटर एनए यानी नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, 1.5 लीटर डायरेक्ट इंजेक्शन टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर टर्बो डीजल मिलता है। तीनों में मैन्युअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिए गए हैं।

स्पेक्सटाटा सिएरा
इंजन1.5 लीटर पेट्रोल
पावर105bhp
टॉर्क145Nm
गियरबॉक्समैन्युअल-ऑटोमैटिक

बेहद लुभावनी हैं धांसू गाड़ी की खूबियां

इसकी खूबियों की बात करें, तो इसमें स्टाइलिश डिजाइन के साथ प्रीमियम इंटीरियर देखने को मिलता है। पैनॉरमिक सनरुफ, एक बड़ी 31.24सीएम टचस्क्रीन, 360 डिग्री कैमरा, टेरेन मोड्स, लेदरेट इंटीरियर और अधिक आराम के लिए बॉस मोड सीट भी मिलती है। सेफ्टी के लिए
दमदार एडीएएस पैक भी शामिल किया गया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Honda Alpha Electric SUV

नवम्बर 3, 2026

Tata Kuno Electric Car

नवम्बर 2, 2026

new Hyundai Creta

अक्टूबर 31, 2026

Tata Safari EV

अक्टूबर 29, 2026

VinFast VF5 Facelift

अक्टूबर 28, 2026

Hyundai Bayon

अक्टूबर 27, 2026