---Advertisement---

Triumph Speed T4: बाइक प्रेमियों का मन मोह लेगा रेट्रो मॉडर्न स्ट्रीट रोडस्टर का डिजाइन, किसी में नहीं मिलते हैं ऐसे धांसू फीचर्स; बेजोड़ है परफॉर्मेंस!

Triumph Speed T4: ट्रायम्फ स्पीड टी4 बाइक स्ट्रीट सेगमेंट में काफी दमदार विकल्प मानी जाती है। इसमें स्टाइलिश डिजाइन के साथ आकर्षक खूबियों को शामिल किया गया है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: दिसम्बर 8, 2025 5:58 अपराह्न

Triumph Speed T4
Follow Us
---Advertisement---

Triumph Speed T4: साल के आखिर में काफी लोग नया वाहन खरीदना पसंद करते हैं। ऐसे में अगर आप भी किसी पावरफुल बाइक की तलाश में हैं, तो आपका यहां से काम बन सकता है। जी हां, ट्रायम्फ स्पीड T4 मोटरसाइकिल एक बढ़िया विकल्प साबित हो सकती है। रेट्रो मॉडर्न स्ट्रीट रोडस्टर डिजाइन में आने वाली इस बाइक में का लुक काफी ज्यादा आकर्षित है। ऐसे में अगर आप बाइक लवर हैं, तो आप इस बाइक से अपनी नजर नहीं हटा पाएंगे।

Triumph Speed T4 मोटरसाइकिल की कीमत

दो पहिया वाहन कंपनी ट्रायम्फ ने रेट्रो मॉडर्न स्ट्रीट बाइक ट्रायम्फ स्पीड टी4 का दाम 192539 रुपये एक्सशोरूम रखा है। इसका दाम 2 लाख रुपये के करीब है, ऐसे में अगर आप स्ट्रीट बाइक के शौकीन हैं, तो आप इस मोटरसाइकिल पर दांव लगा सकते हैं।

ट्रायम्फ स्पीड टी4 बाइक की स्टाइलिंग और फीचर्स काफी दमदार

वहीं, ट्रायम्फ स्पीड टी4 बाइक के डिजाइन की बात करें, तो ट्रायम्फ मॉडर्न क्लासिक रोडस्टर की टाइमलेस अपील देखने को मिलती है। इसका मिनिमलिस्ट कस्टम स्टाइल और हाई क्वालिटी बिल्ड इसे एक शानदार ऑप्शन बनाता है, जो भरोसेमंद स्पीड 400 प्लेटफॉर्म पर बना है। इस बाइक की हैंडलिंग और राइडिंग काफी बढ़िया रहती है। कंपनी ने इसमें स्टाइल और हैंडलिंग के साथ फीचर्स भी काफी जोरदार रखे हैं।

कंपनी ने इसमें टॉर्क-असिस्ट क्लच सिस्टम दिया है, जो स्टॉप/स्टार्ट राइडिंग के दौरान इस्तेमाल में आसानी और राइडर के आराम को बेहतर बनाने के लिए लीवर के एफर्ट को कम करता है और लंबी यात्राओं में थकान को कम करता है। यह बेहतर परफॉर्मेंस और मन की शांति के लिए पिछले पहिये को स्किड होने और लॉक होने से रोकने में भी मदद करता है। बाइक में ड्यूल फॉर्मेट इंस्ट्रूमेंट कलस्टर, इंडीकेटर, ड्यूल चैनल एबीएस और यूएसबी सी पोर्ट मिलता है।

स्पेक्सट्रायम्फ स्पीड टी4
इंजन399cc
पावर30.6bhp
टॉर्क36Nm
गियरबॉक्स6 स्पीड
माइलेज29kmpl

धांसू इंजन देता है तगड़ी माइलेज

उधर, ट्रायम्फ स्पीड टी4 बाइक के पावरट्रेन की बात करें, तो इसमें 399cc का बीएस-6 सिंगल सिलेंडर लिक्विड कूल्ड इंजन दिया गया है। यह 30.6bhp की ताकत और 36Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसमें 6 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। बाइक में 13 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। 17 इंच के अलॉय व्हील्स के साथ दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक दिया गया है। मोटरसाइकिल में यूएसडी फोर्क्स और टेलीस्कोपिक सस्पेंशन मिलता है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि यह बाइक तकरीबन 29kmpl की माइलेज प्रदान कर सकती है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Honda Alpha Electric SUV

नवम्बर 3, 2026

Tata Kuno Electric Car

नवम्बर 2, 2026

new Hyundai Creta

अक्टूबर 31, 2026

Tata Safari EV

अक्टूबर 29, 2026

VinFast VF5 Facelift

अक्टूबर 28, 2026

Hyundai Bayon

अक्टूबर 27, 2026