---Advertisement---

लड़कों के लिए कौन सी बाइक है बेस्ट? Bajaj Pulsar N150 या TVS Apache RTR 160, यहां जानें अंतर

Bajaj Pulsar N150 vs TVS Apache RTR 160: ये दोनों ही बाइक्स काफी अच्छी हैं। खरीदने से पहले इनके अंतरों को जानें।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 18, 2024 3:01 अपराह्न

Bajaj Pulsar N150 vs TVS Apache RTR 160
Follow Us
---Advertisement---

Bajaj Pulsar N150 vs TVS Apache RTR 160: लगभग हर लड़के का सपना होता है कि, वो एक अच्छी बाइक पर घूमने निकले। यही वजह है कि, वो ऐसी बाइक्स की तलाश में रहते हैं। जिसका लुक भी अच्छा हो और वो कम पेट्रोल पर माइलेज भी दे। अगर आप भी किसी ऐसी ही बाइक को खरीदने की सोच रहे हैं तो बजाज और टीवीएस की Bajaj Pulsar N150 और TVS Apache RTR 160 बाइक्स के अंतरों को जरुर जान लें। ये दोनों ही मोटरसाइकिल अट्रेक्टिव लुक के साथ किफायती कीमत में आती है।

Bajaj Pulsar N150 और TVS Apache RTR 160 की कीमत, इंजन और माइलेज

Bajaj Pulsar N150 की एक्स शोरुम कीमत 1,18,443 रुपए है। ये बाइक
149.68 cc के इंजन के साथ आती है और 48 kmpl का माइलेज दे सकती है। वहीं, TVS Apache RTR 160 को 1,20,982 की एक्स शोरुम कीमत में उतारा गया है। इसमें 159.7 cc का इंजन मिलता है। ये 61 kmpl का माइलेज दे सकती है। TVS Apache RTR 160 की कीमत भी ज्यादा है और इसका इंजन भी अच्छा है। वहीं, ये माइलेज भी Bajaj Pulsar N150 से भी ज्यादा देती है।

Bajaj Pulsar N150 vs TVS Apache RTR 160 के फीचर्स

फीचर Bajaj Pulsar N150TVS Apache RTR 160
इंजन149.68 cc का इंजन मिलता है।159.7 cc का इंजन मिलता है।
माइलेज48 kmpl का माइलेज दे सकती है।61 kmpl का माइलेज देती है।
ट्रांसमिशन5 Speed Manual ट्रांसमिशन मिलते हैं।5 Speed Manual ट्रांसमिशन मिलते हैं।
फ्यूल टैंक14 litres का फ्यूल टैंक मिलता है।12 litres का फ्यूल टैंक मिलता है।
पावर14.3 bhp की पावर मिलती है।15.82 bhp @ 8750 rpm की पावर मिलती है।
टॉर्क13.5 Nm @ 6000 rpm की टॉर्क मिलती है।13.85 Nm @ 7000 rpm की टॉर्क मिलती है।
स्पीड115 Kmph की स्पीड मिलती है।107 से लेकर 114 km/h की स्पीड मिलती है।
कंसोलInstrument Console Semi-Digital है।Instrument Console
Digital है।
ब्रेकSingle Channel ABS का ब्रेक मिलता है।Single Channel ABS/ Disc ब्रेक मिलते हैं।
वारंटी5 Year/ 75000 Km की वारंटी मिलती है।5 Year/ 60000 Km की वारंटी मिलती है।

इन दोनों बाइक्स के अंतरों को जानने के बाद आपका सारा कंफ्यूजन दूर हो गया होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tata Sierra EV

जुलाई 14, 2026

Kia Syros EV

जुलाई 10, 2026

Nissan Tekton

जुलाई 9, 2026

Tata Sierra EV

जुलाई 8, 2026

Yamaha Aerox-E Electric Scooter 

जुलाई 8, 2026

Triumph Speed 400

जुलाई 7, 2026