---Advertisement---

Renault Kwid Facelift की लॉन्च से पहले जानें क्या हो सकते हैं सबसे बड़े बदलाव और कीमत?

Renault Kwid Facelift : रेनॉल्ड क्विड सेफलिफ्ट को कंपनी कई बड़े बदलावों के साथ 3 जुलाई 2026 को लॉन्च कर रही है। इसके लीक फीचर्स की काफी चर्चा हो रही है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 2, 2026 2:44 अपराह्न | Updated: जुलाई 2, 2026 6:19 अपराह्न

Renault Kwid Facelift
Follow Us
---Advertisement---

Renault Kwid Facelift: रेनॉल्ट की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली क्विड का फेसलिफ्ट वर्जन 3 जुलाई 2026 को लॉन्च हो रहा है। कंपनी इस कार के लुक से लेकर फीचर्स में कई बड़े बदलाव करने जा रही है। इसके साथ ही ये पहले से ज्यादा सुरक्षित होने वाली है।अगर आप कम बजट में एक शानदार और स्टाइलिश कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो  नई क्विड अच्छा विकल्प साबित हो सकती है।

Renault Kwid Facelift में क्या हो सकते हैं बड़े बदलाव?

रेनोल्ट क्विड फेसलिफिट कार के लुक में बड़े बदलाव हो सकते हैं।लीक खबरों की मानें तो इसका आगे और पीछे का हिस्सा पूरी तरह बदल जाएगा। इसमें नई ग्रिल और नए डिजाइन की लाइटें मिनी डस्टर की तरह लुक दे सकती हैं।इसके इंटीरियर में 10-इंच की टचस्क्रीन डिस्प्ले मिल सकती है। ये एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले को सपोर्ट करेगा।इसके नया डैशबोर्ड और डिजीटल मीटर के पूरी तरह से बदलने की खबर हैं। सुरक्षा के लिए 6 एयरबैग मिल सकते हैं।
इसके साथ ही इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम और टायर प्रेशर मॉनिटर जैसे नए फीचर्स भी मिल सकते हैं।
इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स विकल्प मिल सकते हैं। इसकी सीटों में भी बदलाव हो सकते हैं। इसमें नई अपहोल्स्ट्री थीम मिल सकती है।

रेनॉल्ड क्विड सेफलिफ्ट का क्या इंजन बदलेगा?

रेनॉल्ड क्विड सेफलिफ्ट में कंपनी इंजन और मैकेनिकल बदलावों को लेकर दावा किया जा रहा है कि, कंपनी इन्हें अपडेट नहीं करेगी। इसमें पहले की तरह 68 PS की पावर और 91 Nm का टॉर्क जनरेट करने वाला 1.0-लीटर, 3-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिल सकता है। ये 22 किमी प्रति लीटर के आस-पास माइलेज दे सकती है। वहीं, 145 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकती है। वहीं, इसके फ्रंट डिस्क और रियर ड्रम मिल सकते हैं। इसमें 279 लीटर का बूट स्पेस मिल सकता है। इसमें 14-इंच के स्टील व्हील्स मिल सकते हैं। ये ट्यूबलेसऔर रेडियल टायर्स होंगे। वहीं, टूटे-फूटे रास्तों में चलने के लिए 84 mm मिलीमीटर का बेहतरीन ग्राउंड क्लीयरेंस मिल सकता है।

रेनोल्ट क्विड फेसलिफ्ट की संभावित कीमत 

रेनोल्ट क्विड फेसलिफ्ट की कीमत को लेकर अभी तक कंपनी ने कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन लीक खबरों में दावा किया जा रहा है कि, ये 5 सीटर हैचबैक फेसलिफ्ट कार 4.50 लाख सेलकर 5.50 लाख के आस-पास की संभावित एक्स शोरुम कीमत में आ सकती है।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Maruti Baleno Facelift

अगस्त 21, 2026

Maruti Car Prices Hiked

अगस्त 18, 2026

Mahindra BE6

अगस्त 17, 2026

Mahindra Scorpio Lifestyler

अगस्त 15, 2026

Hero Xtreme 125R

अगस्त 13, 2026

Hyundai Exter Knight Edition

अगस्त 12, 2026