---Advertisement---

Tata Sierra EV में लाउंज सिटिंग ही नहीं बल्कि लंबी रेज भी यात्री को देगी परम आनंद! लॉन्च से पहले जानें फीचर्स-कीमत

Tata Sierra EV : टाटा सिएरा ईवी 30 जून 2026 को लॉन्च हो रही है। ये आने से पहले ही अपने फीचर्स के कारण चर्चाओं में आ गई है। यहां जानें टाटा अपनी इलेक्ट्रिक कार में क्या नया दे सकती है?

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 29, 2026 4:28 अपराह्न

Tata Sierra EV
Follow Us
---Advertisement---

Tata Sierra EV :  टाटा सिएरा ईवी का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है। लेकिन ये 30 जून 2026 को खत्म होने वाला है। टाटा सिएरा पहले ही पेट्रोल और डीजल फ्यूल वेरियंट में मौजूद है। लेकिन अब इसे इलेक्ट्रिक वर्जन में पेश किया जाएगा।  इस गाड़ी का इंटीरियर और एक्सटीरियर लग्जरी वाइब देता है।  इसके इलेक्ट्रिक वर्जन में कंपनी बेहद पावरफुल बैटरी के साथ लंबी रेंज और  खास यूनिक सेफ्टी फीचर्स दे सकती है।

टाटा सिएरा ईवी में क्या हो सकते हैं बड़े बदलाव?

टाटा सिएरा ईवी को कंपनी कई बड़े बदलावों के साथ पेश कर सकती है। इसके फ्रंट में फंक्शनल ग्रिल को हटाकर बॉडी-कलर ब्लैंक-ऑफ ग्रिल मिल रही है। पीछे की तरफ LED DRLs और एयरोडायनामिक जैसे अपडेट्स को जोड़ा है। अलग-अलग रास्तों पर गाड़ी को चलाने के लिए 6 टेरेन मोड्स मिल रहे हैं।

Tata Sierra EV  की बैटरी, रेंज, सेफ्टी और अन्य लीक फीचर्स

Tata Sierra EVस्पेसिफिकेशन
बैटरी65 kWh और 75 kWh की बड़ी बैटरी विकल्प के साथ आ सकती है।
 रेंज500 किमी से 600 किमी की रेंज दे सकती है।
ऑफ रोडिंगऑफ रोडिंग के लिए ऑल-व्हील ड्राइव सिसटम मिल सकता है।
सेफ्टी फीचर्ससुरक्षा के लिए लेवल 2 का ADAS मिल सकता है।
ब्रेकऑल-व्हील डिस्क ब्रेक्स मिल सकते हैं। 180 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकती है।
स्मार्ट फीचर्सZConnect 2.0 टेक के जरिए फोन से ही कार को कंट्रोल किया जा सकेगा।
ट्रिपल स्क्रीन सेटअपएप्पल और एंड्रॉइड को सपर्टो करता हुआ Horizon View ट्रिपल स्क्रीन सेटअप मिल सकता है।
वेंटिलेटेड सीटलाउंज सिटिंग वेंटिलेटेड और मेमोरी सीट्स मिल सकती हैं।
सनरूफड्यूल पैनोरमिक सनरूफ मिल सकता है।
बूट स्पेस622 लीटर का बूट स्पेस मिल सकता है।

 

टाटा सिएरा ईवी की अनुमानित कीमत

अभी तक टाटा सिएरा ईवी की कीमत को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी मौजूद नहीं है। लेकिन लीक खबरों में दावा किया जा रहा है कि, कंपनी इसे 19 लाख से लेकर 23 लाख के आस-पास की एक्सशोरुम कीमत में लॉन्च कर सकती है। टाटा की इस इलेक्ट्रिक कार का मुकाबला Hyundai Creta EV, Mahindra BE 6 और Maruti Suzuki e Vitara जैसी गाड़ियों से होगा।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Fortuner Leader Edition 2026

अक्टूबर 10, 2026

Renault Duster Hybrid

अक्टूबर 9, 2026

Suzuki Small Electric Car Sky EV

अक्टूबर 8, 2026

Mahindra Thar Electric

अक्टूबर 5, 2026

Honda 0 Alpha EV

अक्टूबर 3, 2026

Royal Enfield Himalayan 440

अक्टूबर 2, 2026