---Advertisement---

Best Mileage Bikes: बजट कम है तो परेशान न हो, Bajaj, TVS और Hero की इन बाइक्स में मिल रहा 83KM माइलेज और धांसू फीचर्स

Best Mileage Bikes: अगर आपके पास बजट है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। इस खबर में जानिए बढ़िया माइलेज देने वाली बााइक्स की पूरी जानकारी।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 12, 2023 1:38 अपराह्न

BAJAJ
Follow Us
---Advertisement---

Best Mileage Bikes: देश में टू-व्हीलर्स की बिक्री काफी अच्छी गति से बढ़ रही है। ऐसे में अगर आप बाइक खरीदने की सोच रहे हैं, मगर आपको इतने विकल्पों में समझ नहीं आ रहा है तो आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। हम इस आर्टिकल में आपके लिए कुछ खास बाइक की जानकारी लाएं हैं, जिसमें दमदार माइलेज मिलती है और कीमत भी अधिक नहीं है तो चलिए जानिए क्या है पूरी खबर।

Bajaj CT 110X

इस लिस्ट में पहला नंबर आता है बजाज की सीटी 110एक्स का, ये बाइक बजाज की शानदार बाइक्स में एक है। इस बाइक में ड्रम ब्रेक के साथ अच्छे फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी का दावा है कि ये बाइक 70KM की माइलेज दे सकती है। इस बाइक की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 59104 रुपये है। इसके टॉप मॉडल की कीमत 67322 रुपये है।

मॉडलBajaj CT 110X
इंजन115.45 cc
ताकत8.6 PS
टॉर्क9.81 Nm
माइलेज70 kmpl

ये भी पढ़ें: 1462 cc के इंजन से Honda City को टेंशन देने वाली Maruti Ciaz के बढ़े भाव, अब खरीदना पड़ेगा महंगा

TVS Radeon

टीवीएस की TVS Radeon में 109.7cc का इंजन मिलता है। इसमें दमदार ताकत और टॉर्क दिया गया है। ये बाइक डिस्क ब्रेक के साथ आती है और इसमें 73.68km की माइलेज मिलती है। इस बाइक की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 60925 रुपये और इसके टॉप मॉडल की कीमत 78834 रुपये है।

मॉडलTVS Radeon
इंजन109.7 cc
ताकत8.19 PS
टॉर्क8.7 Nm
माइलेज73.68 kmpl

TVS Sport

इस लिस्ट में टीवीएस की एक और बाइक का नाम है। TVS Sport में 109.7cc का इंजन मिलता है। कंपनी ने इसमें काफी अच्छे फीचर्स दिए हैं। कंपनी का दावा है कि ये बाइक 70km की माइलेज देती है। इस बाइक की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 63990 रुपये और टॉप मॉडल की कीमत 70223 रुपये है।

मॉडलTVS Sport
इंजन109.7 cc
ताकत8.29 PS
टॉर्क8.7 Nm
माइलेज83km

Hero HF 100

हीरो मोटोकॉर्प की Hero HF 100 बाइक में काफी शानदार खूबियां मिलती है। ये बाइक 83km की माइलेज दे सकती है। इस बाइक की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 56968 रुपये है।

मॉडलHero HF 100
इंजन97.2 सीसी
ताकत8.02 पीएस
टॉर्क8.05 एनएम
माइलेज83km

Hero HF Deluxe

अंत में हीरो मोटोकॉर्प की Hero HF Deluxe बाइक का नंबर आता है। इसमें कई खास फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी का दावा है कि ये बाइक 83km की माइलेज दे सकती है। इस बाइक की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 59990 रुपये है और टॉप मॉडल की कीमत 67138 रुपये है।

मॉडलHero HF Deluxe
इंजन97.2 सीसी
ताकत8.02 पीएस
टॉर्क8.05 एनएम
माइलेज83km

Also Read: 23000 रुपए सस्ता मिल रहा थिएटर को टक्कर देने वाला SAMSUNG Crystal 4K 43 inch UHD 4K  Smart TV, यहां से खरीदें

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Innova Hycross Facelift

अगस्त 28, 2026

Yamaha YZF R2

अगस्त 27, 2026

Suzuki e Sky Electric Car

अगस्त 25, 2026

Maruti Baleno Facelift

अगस्त 21, 2026

Maruti Car Prices Hiked

अगस्त 18, 2026

Mahindra BE6

अगस्त 17, 2026