---Advertisement---

Bestune Xiaoma Small Electric Car सिंगल चार्ज पर देती है 1200KM की रेंज, जानें बॉक्सी डिजाइन वाली गाड़ी की खूबियां

Bestune Xiaoma Small Electric Car: ऑटो बाजार में चीन की बेस्ट्यून शाओमा कंपनी ने अपनी नई माइक्रो इलेक्ट्रिक को लॉन्च कर दिया है। ये कार धांसू रेंज के साथ आई है, इसमें काफी शानदार फीचर्स मिलते हैं

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: सितम्बर 9, 2023 2:50 अपराह्न

Bestune Xiaoma Small Electric Car
Follow Us
---Advertisement---

Bestune Xiaoma Small Electric Car: दुनियाभर में इलेक्ट्रिक कारों को लेकर जागरुकता और मांग में लगातार इजाफा हो रहा है। ऐसे में ईवी बाजार में जल्द ही एक धांसू इलेक्ट्रिक कार एंट्री लेने वाली है। अगर आप नहीं समझे तो आपको बता दें कि चीन की कंपनी बेस्ट्यून शाओमा स्मॉल इलेक्ट्रिक कार (Bestune Xiaoma Small Electric Car) को लॉन्च किया है। चाइना मार्केट की मशहूर कंपनी फर्स्ट ऑटो वर्क्स (FAW)  ने माइक्रो ईवी सेगमेंट में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए इस कार को उतारा है। जानें क्या है इसकी पूरी डिटेल।

Bestune Xiaoma Small Electric Car की खासियत

मालूम हो कि कंपनी ने शंघाई ऑटो शो के दौरान बेस्ट्यून शाओमा स्मॉल इलेक्ट्रिक कार को प्रदर्शित किया था। कंपनी ने इसके दो वेरिएंट उतारे हैं, इसमें हार्डटॉप और कंवर्टेबल वेरिएंट शामिल है। फिलहाल कंपनी इसके हार्डटॉप वेरिएंट को ही बिक्री के लिए रखेगी। इस कार में शानदार फीचर्स दिए गए हैं।

Bestune Xiaoma Small Electric Car की रेंज

शाओमा की ये कार बॉक्सी डिजाइन के साथ आती है। इसमें ड्यूल टोन कलर थीम के साथ काफी स्टाइलिश हैडलैंप मिलते हैं। इस कार में एयरोडॉयनेमिक व्हील्स दिए गए हैं। इसमें 7 इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है। साथ ही टैललैंप और बंपर एक ही थीम के दिए गए हैं। कंपनी ने दोनों कारो को 800 वी आर्किटेक्चर पर तैयार किया है। इस कार में 800 से लेकर 1200KM की रेंज मिलती है। मगर 1200KM की रेंज लेने के लिए एक्सटेंडर का इस्तेमाल करना होगा।

Bestune Xiaoma Small Electric Car की संभावित कीमत

इस कार में 20KW सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। इस कार में सुरक्षा के लिए साइड एयरबैग्स मिलते हैं। 3 दरवाजों वाली इस कार का व्हीलबेस 1953mm है। इस कार की कीमत 30 से 50 हजार युआन है। इस हिसाब से इस कार की कीमत 3.47 लाख से लेकर 5.78 लाख रुपये के बीच हो सकती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Upcoming Cars in March 2026

फ़रवरी 28, 2026

Renault Duster 2026

फ़रवरी 28, 2026

Tata Sierra EV

फ़रवरी 27, 2026

Royal Enfield Bullet 250CC 2026

फ़रवरी 26, 2026

Kia Syros EV

फ़रवरी 26, 2026

Kawasaki Ninja 300

फ़रवरी 25, 2026