---Advertisement---

पहली बार डीजल वेरिएंट में तहलका मचाने नए अवतार में आ रही BMW X3, मिलेंगे ये तगड़े सेफ्टी फीचर्स

BMW ने अपनी BMW X3 के नए डीजल वेरिएंट को लॉन्च कर दिया है। इसमें कई बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी ने इसके डैशबोर्ड के लेआउट में कोई बदलाव नहीं किया है।

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: मार्च 29, 2023 8:01 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

BMW X3: BMW अपनी लग्जरी कारों के लिए काफी मशहूर है। ऐसे में कंपनी ने अपनी लग्जरी कार BMW X3 SUV के डीजल वेरिएंट्स के दो नए ट्रिम्स को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसके डैशबोर्ड के लेआउट में कोई बदलाव नहीं किया है। कंपनी ने इसके सेफ्टी फीचर्स पर भी काम किया है। आज इस आर्टिकल में हम आपको इसकी कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स आदि के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके लिए मददगार हो सकता है।

कैसा है पॉवरट्रेन?

अगर इसके पावरट्रेन की बात करें तो बता दें कि इस कार में 2.0 लीटर का टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन दिया जा रहा है जो 187.74bhp की पॉवर और 400Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह 8 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ आती है। यह कार 7.9 सेकेंड में 0-100 किलोमीटर की रफ्तार भर सकती है।

BrandBMW
ModelBMW X3 2023
Engine Displacement1995 cc
Max Power187.74
Max Torque400 Nm
No. Of Cylinder4
Valves per Cylinder4
Transmission TypeAutomatic
Gearbox8-Speed
Seating Capacity5
Fuel Tank Capacity50 Liters
Drive TypeAWD
Mileage16.55 kmpl
Brake TypeDisc

क्या हैं फीचर्स?

अगर इसके फीचर्स की बात करें तो बता दें कि इसके लेआउट में बदलाव नहीं किए गए हैं। इसमें नया इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है जो वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले सपोर्ट करता है। इसमें 12.3 इंच का फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 3D नेविगेशन भी दिया जा रहा है। अगर इसके सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो बता दें कि इसमें स्टेबिलिटी कंट्रोल, एबीएस, 6 एयरबैग्स, ISOFIX चाइल्ड माउंट्स, कोर्निरिंग ब्रेक कंट्रोल, ट्रेक्शन कंट्रोल और इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा 360 डिग्री कैमरा, एंबिएंट लाइटिंग, पैनारोमिक सनरूफ और 3 जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे कई बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं।

क्या है कीमत?

अगर इसकी कीमत की बात करें तो बता दें कि कंपनी ने इस वेरिएंट की दिल्ली एक्सशोरूम कीमत 67.30 लाख रुपए रखी है।

Also Read- UPSC PREPARATION TIPS: पहले अटेम्प्ट में बनना चाहते हैं IAS तो रखें इन बातों का विशेष ध्यान

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Royal Enfield Guerrilla 450 Apex

मार्च 29, 2026

Wuling Hongguang Mini EV 

मार्च 29, 2026

Hyundai Venue

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 28, 2026

Tata Nexon EV

मार्च 28, 2026

Tata Sierra EV

मार्च 27, 2026