---Advertisement---

Tata Nexon और Kia Sonet की राइवल Hyundai Venue को 100000 रुपये देकर बनाएं घर की मेहमान, जानें धांसू फाइनेंस प्लान

Hyundai Venue: इंडियन कार बाजार में हुंडई मोटर्स की वेन्यू (Hyundai Venue) एसयूवी को काफी पसंद किया जाता है। इस एसयूवी की अच्छी-खासी बिक्री होती है। देश में इसे 6 ट्रिम ऑप्शन E, S, S+, S(O), SX, and SX(O) के साथ बेचा जाता है। ऐसे में अगर आप एक दमदार एसयूवी लेने की सोच रहे ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जुलाई 20, 2023 1:41 अपराह्न

Hyundai Venue
Follow Us
---Advertisement---

Hyundai Venue: इंडियन कार बाजार में हुंडई मोटर्स की वेन्यू (Hyundai Venue) एसयूवी को काफी पसंद किया जाता है। इस एसयूवी की अच्छी-खासी बिक्री होती है। देश में इसे 6 ट्रिम ऑप्शन E, S, S+, S(O), SX, and SX(O) के साथ बेचा जाता है। ऐसे में अगर आप एक दमदार एसयूवी लेने की सोच रहे हैं तो आप हुंडई वेन्यू पर विचार कर सकते हैं। इस कार में 5 सीटिंग सिस्टम दिया गया है। इस कार में बेहद ही आकर्षक डिजाइन और फीचर्स दिए गए हैं। जानिए कैसे इस एसयूवी को 1 लाख रुपये देकर घर लाया जा सकता है।

Hyundai Venue फाइनेंस प्लान

हुंडई की इस एसयूवी को 1 लाख रुपये डाउनपेमेंट देकर अपना बनाया जा सकता है। इसके लिए आपको इस कार पर फाइनेंस प्लान इस्तेमाल करना होगा। आपको बता दें कि इस कार के बेस मॉडल E पेट्रोल वेरिएंट की एक्सशोरूम कीमत 7.77 लाख रुपये है। वहीं, इसका ऑन रोड दाम 884227 रुपये है। ऐसे में आप अगर 1 लाख रुपये की डाउनपेमेंट देते हैं तो आपको 784227 रुपये का कर्ज लेना होगा। अगर आपको 5 साल के लिए 9 फीसदी की दर से लोन मिलता है तो आपको अगले 60 महीनों तक 16279 रुपये महीने की किस्त जमा करनी होगी।

Hyundai Venue की खासियत

5 सीटर Hyundai Venue एसयूवी में नई फ्रंट ग्रिल दी गई है। ये क्रॉम फिनिश के साथ ब्लैक साउंड शेप में आती है। इसमें माउंटेड हैडलैंप्स दिए गए हैं और स्पिलिट टेल लैंप्स मिलते हैं। इसमें क्रॉम विंडो के साथ नई ड्यूल टोन वाले 16 इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। वहीं, इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर, 4 स्पोक स्टीयरिंग व्हील, रिक्नीलिंग रियर सीट, बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम, क्लाईमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

फीचर्सHyundai Venue
इंजन1.2 लीटर
ताकत82bhp 
टॉर्क114Nm 
गियरबॉक्स5 स्पीड मैनुअल

Hyundai Venue पावरट्रेन

Hyundai Venue के पावरट्रेन की बात करें तो इसमें 1.2 लीटर का नेचुरली एस्पीरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है। इस कार की सीधी टक्कर Tata Nexon, Toyota Urban Cruiser Hyryder, Maruti Suzuki Brezza, Kia Sonet, Mahindra XUV300 और Renault Kiger जैसी दमदार कारों से होती है।

इस बात का ध्यान रहें कि हुंडई वेन्यू के फाइनेंस प्लान के बारे में सिर्फ जानकारी के लिए बताया गया है। इस प्लान के बारे में अधिक जानने के लिए आपको पास के हुंडई डीलर के पास कार लोन और ईंएमआई डील की जानकारी ले सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Royal Enfield Guerrilla 450 Apex

मार्च 29, 2026

Wuling Hongguang Mini EV 

मार्च 29, 2026

Hyundai Venue

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 28, 2026

Tata Nexon EV

मार्च 28, 2026

Tata Sierra EV

मार्च 27, 2026