---Advertisement---

Second Hand या EMI पर New Car खरीदना कौन सा ऑप्शन कराएगा आपकी महाबचत, जानिए इसका सही जवाब

Car: भारत में आज भी काफी लोगों के लिए एक कार खरीदना काफी बड़ी बात होती है। मगर कई बार लोगों के पास बजट कम होता है तो वो कार नहीं खरीद पाते हैं। इसके साथ ही लगातार बढ़ती महंगाई ने कारों की कीमतों में और इजाफा कर दिया है। ऐसे में दूसरा विकल्प है ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जून 11, 2023 3:44 अपराह्न

Car
Follow Us
---Advertisement---

Car: भारत में आज भी काफी लोगों के लिए एक कार खरीदना काफी बड़ी बात होती है। मगर कई बार लोगों के पास बजट कम होता है तो वो कार नहीं खरीद पाते हैं। इसके साथ ही लगातार बढ़ती महंगाई ने कारों की कीमतों में और इजाफा कर दिया है। ऐसे में दूसरा विकल्प है पुरानी कार को खरीदना। हालांकि, सेकेंड हैंड कार को खरीदना कुछ लोग सही नहीं मानते हैं। अगर आप भी इस उलझन में है तो आप यहां से अपनी दुविधा को दूर कर सकते हैं। किसी भी नई कार को ईएमआई पर खरीदना चाहिए या फिर पुरानी कार को लेना सही रहेगा। जानिए क्या है खबर।

Car खरीदने से पहले जान लीजिए ये बात

आपको जानकारी के लिए बता दें कि किसी भी कार की एवरेज उम्र 10 से 15 साल होती है। इसका मतलब है कि कार का इंजन बिना किसी रिपेयरिंग या मरम्मत के एक से डेढ़ लाख किलोमीटर तक चल सकता है। ऐसे में हर साल कम से कम 10000 किलोमीटर कार चल सकती है। ऐसे में कहा जा सकता है कि दो साल पुरानी कार या फिर 20000 किलोमीटर चली हुई पुरानी कार को एक अच्छी कंडीशन वाली कार माना जा सकता है।

ये भी पढ़ें: 5.6 सेकेंड में पकड़ लेगी 100km की रफ्तार, New Mahindra SUV की खूबियां जानकर Hyundai और MG के छूट रहे पसीने!

इस तरह से समझें

अगर आपके पास 4 लाख रुपये है और हुंडई आई20 दूसरा बेस मॉडल खरीदना चाहते हैं तो आपको 9 लाख ऑन रोड कीमत चुकानी होगी। ऐसे में आपको 5 लाख रुपये का बैंक से लोन लेना होगा। अगर 10 फीसदी की दर से लोन 6 साल के लिया जाए तो आपको 6.5 लाख रुपये भरने होंगे। इस तरह से आपका कुल खर्चा 10.50 लाख रुपये हो जाएगा।

ये है दूसरा विकल्प

उधर, अगर आप 4.5 लाख रुपये में 2 साल पुरानी या फिर 20000 किलोमीटर चल चलने वाली कार खरीदते हैं तो आपको उस कार की माइलेज कम मिलेगी। इस तरह से आपको रिपेयरिंग और अधिक रखरखाव पर कम से कम 2 लाख रुपये का खर्चा करना होगा। इस तरह से पुरानी कार का खर्च 6 लाख रुपये के आसपास हो जाएगा। मगर फिर भी आपको नई कार के मुकाबले कम से कम 4 लाख रुपये की बचत होगी।

क्या है इसका सही जवाब

इस तरह से अगर आपको अच्छी कंडीशन वाली पुरानी कार मिलती है तो वह आपके लिए सही साबित हो सकती है। मगर फिर भी आप अपनी पसंद और अपने बजट का ध्यान रखें। किसी भी कार को खरीदते वक्त किसी कार एकसपर्ट की सलाह जरूर लें। इससे आपको किसी भी तरह के आर्थिक नुकसान होने की संभावना कम होगी।

ये भी पढ़ें: Flipkart Big Saving Days Sale 2023: Noise Smartwatch 24 घंटे रखेगी हार्ट का ख्याल, 75% डिस्काउंट के साथ झटपट बनाएं अपना

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tata Aeris vs Maruti Suzuki Dzire

सितम्बर 26, 2026

Tata Aeris

सितम्बर 25, 2026

Mahindra Scorpio Lifestyler

सितम्बर 24, 2026

Tata Aeris

सितम्बर 24, 2026

Mahindra Thar Roxx

सितम्बर 23, 2026

Tata Aeris

सितम्बर 21, 2026