---Advertisement---

400KM की रेंज से आग लगाने आ रही है BYD Seagull EV कार, खासियतों को गिनते-गिनते थक जाओगे

BYD Seagull EV: इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में जल्द ही बीवाईडी सीगल कार धमाका करने आ रही है। बताया जा रहा है कि इस कार में 400KM की रेंज के साथ काफी दमदार फीचर्स दिए जा सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 2, 2023 10:47 पूर्वाह्न

BYD Seagull EV
Follow Us
---Advertisement---

BYD Seagull EV: भारत समेत दुनियाभर में इलेक्ट्रिक कारों का तेजी से विस्तार हो रहा है। इलेक्ट्रिक सेगमेंट में कई देसी और विदेशी कंपनियां अपनी इलेक्ट्रिक कार लाने की तैयारी कर रही हैं। इसी कड़ी में बीवाईडी सीगल ने अपनी नई इलेक्ट्रिक कार (BYD Seagull EV) को दुनिया के सामने रख दिया है। बताया जा रहा है कि इस कार में काफी शानदार फीचर्स दिए गए हैं। इस खबर में जानिए क्या है इस कार के फीचर्स।

BYD Seagull EV की जानकारी

मीडिया में जारी खबरों के मुताबिक, बीवाईडी सीगल ईवी का डिजाइन काफी बढ़िया है। कंपनी ने इसे बीवाईडी ई-3 प्लेटफॉर्म पर बनाया है। बताया जा रहा है कि इस कार की लंबाई 3780mm और चौड़ाई 1715mm है। साथ ही 1540mm की ऊंचाई के साथ ही 2500mm का व्हीलबेस दिया गया है। 5 दरवाजों वाली इस कार में 4 सीटें दी गई है।

BYD Seagull EV के संभावित फीचर्स

खबरों के मुताबिक, सीगल ईवी में डायनेमिक ड़िजाइन के साथ कॉम्पेक्ट साइज और आट्रैक्ट्रिक लुक के साथ कई इलेक्ट्रिक कारों को टक्कर मिल सकती है। इस मिनी इलेक्ट्रिक कार में 30kwh और 38kwh की दो बैटरी ऑप्शन मिल सकती है। इतनी क्षमता के साथ उम्मीद जताई जा रही है कि ये कार 305km और 405km की रेंज मिल सकती है। इसके साथ ही 130km की टॉप स्पीड के साथ ये कार पेश हो सकती है।

कब हो सकती है लॉन्च

BYD Seagull EV कार उन लोगों के लिए काफी शानदार ऑप्शन साबित हो सकता है, जो आने वाले समय को ध्यान में रखकर साधारण फ्यूल से अलग हटकर इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की तरफ जाने की सोच रहे हैं। खबरों में बताया जा रहा है कि ये कार एक किफायती दाम के साथ बाजार में आ सकती है।

BYD Seagull EV की संभावित कीमत

इसकी कीमत को लेकर कहा जा रहा है कि इसे 9 लाख की शुरुआती कीमत के साथ बाजार में उतारा जा सकता है। वहीं, इसके टॉप मॉडल को 12 लाख में पेश किया जा सकता है। इस कार को अप्रैल 2023 में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, अभी तक कंपनी की तरफ से किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

ये भी पढ़ें: IPL देखने वालों की Jio के धमाकेदार रिचार्ज ने करा दी मौज, VI और Airtel ने भी खोल दिए सस्ते में ज्यादा डाटा के द्वार

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MG Majestor

फ़रवरी 12, 2026

Tata Nexon EV

फ़रवरी 12, 2026

Maruti Suzuki Fronx Hybrid

फ़रवरी 11, 2026

Kushinagar Viral Video

फ़रवरी 11, 2026

Tata Punch EV Facelift

फ़रवरी 11, 2026

Maruti Grand Vitara

फ़रवरी 10, 2026