---Advertisement---

BYD Sealion 7: 567KM की जबरदस्त रेंज के साथ धूम मचा सकती है Electric Car! 4.5 सेकेंड में पकड़ लेगी 100 किलोमीटर की तूफानी रफ्तार

BYD Sealion 7: बीवाएडी वाहन कंपनी अपनी नई Electric Car में 567KM की जबरदस्त रेंज देगी। यह कार 4.5 सेकेंड में 100 किलोमीटर की तूफानी रफ्तार पकड़ लेगी।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 9, 2025 5:20 अपराह्न

BYD Sealion 7
Follow Us
---Advertisement---

BYD Sealion 7: बेहद ही कम समय में बीवाएडी वाहन कंपनी ने अपनी अलग पहचान कायम कर ली है। इंडियन मार्केट में बीवाएडी जल्द ही बीवाएडी सीलियन 7 इलेक्ट्रिक कार पेश कर सकती है। इस अपकमिंग Electric Car का लुभावना एक्सटीरियर आपको हैरान कर सकता है। इसकी स्टाइलिंग काफी यूनिक रखी गई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी ने इस कार को जनवरी में भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 के दौरान प्रदर्शित किया था। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यह कार कई डीलरशिप पर स्पॉट की गई है।

BYD Sealion 7 में मिलेगी 567KM की जबरदस्त ड्राइविंग रेंज

फेमस कार मेकर बीवाएडी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर बताया है कि इस Electric Car में 567KM की जबरदस्त ड्राइविंग रेंज मिलेगी। यह इलेक्ट्रिक कार 82.56kwh की बैटरी क्षमता के साथ दस्तक देगी। साथ ही यह कार सिर्फ 4.5 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रतिघंटे की स्पीड हासिल कर लेगी।

कंपनी ने बताया है कि इस कार को 70000 रुपये देकर बुक किया जा सकता है। इसकी लॉ वॉल्टेज बैटरी पर 7 साल की वारंटी और 7kw का होम चार्जर मुफ्त में इंस्टाल कराया जा सकेगा। कंपनी ने इस कार को ओशन सीरीज डिजाइन लैंग्वेंज पर तैयार किया है। कार में काफी बोल्ड और अग्रेसिव कलर देखने को मिलता है। यह कार कूपे स्टाइल में शानदार फीचर्स के साथ आती है। इसकी टॉप स्पीड 215KM प्रति घंटा है।

स्पेक्सबीवाएडी सीलियन 7 की डिटेल
बैटरी82.56kwh
रेंज567KM
टॉप स्पीड215KM
पावर308bhp
टॉर्क380nm
ट्रांसमिशनऑटोमैटिक
Photo Credit: BYD India

बीवाएडी सीलियन 7 में धूम मचा सकता है इमर्सिव इंटीरियर

इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में बीवाएडी सीलियन 7 बड़ा धमाका कर सकती है। कंपनी के मुताबिक, इस Electric Car में इमर्सिव इंटीरियर देखने को मिलेगा। इसमें ड्राइवर फॉटगी मॉनिटर, वायरलेस चार्जिंग, पैनॉरिमिक ग्लास रुफ के साथ इलेक्ट्रिक सनशेड, हैड्स अप डि्स्प्ले, प्रीमियम लैदर सीट्स, व्हीकल टू लोड फीचर और सेफ्टी के लिए इंटेलीजेंस टॉर्क एडेप्शन कंट्रोल की सुविधा मिलेगी।

इसके अलावा 11 एयरबैग्स, 360 डिग्री कैमरा, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, ट्रैकशन कंट्रोल सिस्टम, ईबीडी, हिल होल्ड कंट्रोल, एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल जैसे कई दमदार फीचर्स मिलेंगे। इसकी संभावित एक्सशोरूम कीमत 45 लाख रुपये हो सकती है। इसे मार्च 2025 में मार्केट में पेश किया जा सकता है। फिलहाल कंपनी ने इसकी लॉन्च को लेकर कोई पुष्टि नहीं की है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tata Aeris

सितम्बर 25, 2026

Mahindra Scorpio Lifestyler

सितम्बर 24, 2026

Tata Aeris

सितम्बर 24, 2026

Mahindra Thar Roxx

सितम्बर 23, 2026

Tata Aeris

सितम्बर 21, 2026

Maruti Suzuki Baleno S-CNG

सितम्बर 19, 2026