---Advertisement---

Car Buying Options: बिना फूटी कौड़ी खर्च किए अब खरीद सकेंगे गाड़ी, जानें क्या हैं उपाए

Car Buying Options: कार खरीदने का सपना तो सभी देखते हैं, लेकिन ये कुछ ही लोगों का पूरा हो पाता है। कुछ लोगों के पास पैसे कम होते हैं तो वो लोन पर कार ले लेते हैं और EMI भरते रहते हैं। लोन पर कार लेने के लिए उन्हें कुछ पैसे डाउन पेमेंट के रुप ...

Read more

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: फ़रवरी 4, 2024 12:49 अपराह्न

Car Buying Options
Follow Us
---Advertisement---

Car Buying Options: कार खरीदने का सपना तो सभी देखते हैं, लेकिन ये कुछ ही लोगों का पूरा हो पाता है। कुछ लोगों के पास पैसे कम होते हैं तो वो लोन पर कार ले लेते हैं और EMI भरते रहते हैं। लोन पर कार लेने के लिए उन्हें कुछ पैसे डाउन पेमेंट के रुप में देने पड़ते हैं।

जिसकी वजह से कुछ ग्राहक चाहकर भी कार नहीं खरीद पाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है? एक भी रुपए दिए बिना आप अपनी मनपसंद की कार खरीद सकते हैं। इसके लिए आपको कोई भी अन्य राशि देने की जरुरत नही है। ये पढ़कर आपको लग रहा होगा कि, ऐसी क्या चीज है जिससे आप महंगी से महंगी कार को अपना बना सकते हैं।

Car Buying Options लीज पर कार लेने के फायदे

इन दिनों कार को लीज पर लेने का चलन काफी बढ़ गया है। ये प्रक्रिया बिल्कुल लोन की तरह ही है। जिसके लिए आपको किराए के रुप में कुछ पैसे चुकाने पड़ते हैं। जब तक आप ये पैसे देंगे तब तक आपकी ये कार रहेगी। गाड़ी की सर्विस या फिर अन्य खर्च भी आपको नहीं उठाने पड़ेंगे। ये एक तरह का कार सब्सक्रिप्शन मॉडल है। जिसे आप कम और ज्यादा दोनों ही अवधि के लिए ले सकते हो।

गाड़ी को लीज पर लेने के बाद रखर खाव, बीमा और मरम्मत के पैसे नहीं चुकाने पड़ते हैं। इतना ही नहीं अगर आपका कार से मन भर गया है तो आप गाड़ी भी बदल सकते हैं। कार का रजिस्ट्रेशन कानूनी तौर पर कार कंपनी के पास ही होता है। ऐसे में अगर आप कार को लीज पर लेना चाहते हैं तो उसके लिए नजदीकी डीलर या फिर कंपनी से संपर्क कर सकते हैं।

कार को लीज पर लेने के नुकसान

कार को लीज पर लेने के कुछ नुकसान भी होते हैं। जैसे कि, आप कार के कभी मालिक नहीं बन सकते हैं। लीज पीरियड खत्म होते ही गाड़ी वापस देनी होगी। एक्स्ट्रा कॉस्ट की पेमेंट देना पड़ सकता है।

Car On Lease पर कैसे लें?

कार पर लीज लेने के लिए आपको कुछ डॉक्यूमेंटेशन कराना होगा। इसके लिए कार का मॉडल, सब्सक्रिप्शन प्लान और माइलेज जैसी कुछ चीजें भरनी होंगी। जिसमें ग्राहक कोइंश्योरेंस कवर, रेंटल, कार स्विचिंग और मेंटेनेंस जैसी चीजों के पैसे भरने पड़ेंगे।

आप कार को 12 महीने से लेकर 48 महीने के लिए लीज पर ले सकते हैं। कार को लीज लेने के बाद पहले महीने में एक साल का इंश्योरेंस होगा। इसके बाद आप लीज की मियाद बढ़ा सकते हैं। इसके साथ ही कार को बदल भी सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mahindra XUV7XO Hybrid

मई 3, 2026

Hero MotoCorp

मई 2, 2026

Tata Motors

मई 2, 2026

Oben Rorr Evo Electric Bike

मई 1, 2026

Renault Triber 2026

अप्रैल 30, 2026

Honda ZR-V Hybrid

अप्रैल 30, 2026