Car Care Tips: कार से निकले काला धुआं तो हो जाएं सावधान! लापरवाही से हो सकता है मोटा खर्चा, पढ़ें कैसे करें बचाव

Car Care Tips

Car

Car Care Tips: देश में सड़क पर चलते हुए या वाहन से आपने अक्सर देखा होगा कि कितनी गाड़ियां धुआं छोड़ती हुई आगे बढ़ जाती है। अगर ऐसा ही आपकी कार के साथ भी होता है तो आपको सावधान होने की जरूरत है। जी हां, कार से काला धुआं निकलने पर बिल्कुल भी लापरवाही न बरतें।

आपकी जरा सी अनदेखी कार पर बहुत सारा खर्च करवा सकती है। साथ ही इससे कार को नुकसान भी हो सकता है। ऐसे में जानिए क्या है इससे बचने के लिए कार केयर टिप्स (Car Care Tips)।

Car Care Tips: कार से काला धुआं निकलने का कारण

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत में काला धुआं निकलने की समस्या सबसे अधिक डीजल कारों के साथ आती है। ये परेशानी तब शुरू होती है, जब सिलेंडर में हवा और ईंधन के अनुपात में गड़बड़ी हो जाती है।

आपकी कार बहुत पुरानी हो चुकी है और उसमें अधिक वजन के साथ सफर करते हैं। कार में अक्सर भारी वजन लेकर जाते हैं। इससे इंजन पर असर पड़ता है और इंजन खराब भी हो सकता है। इससे कार काला धुआं छोड़ती है।

Car Care Tips: कैसे करें इससे बचाव

अगर आप अपनी कार को बचाकर रखना चाहते हैं, ताकि कार से काला धुआं न निकले तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Exit mobile version