---Advertisement---

Car Care Tips: डीजल की कार को नहीं बनाना कबाड़, तो भूलकर भी ना करें ये गलियां

Car Care Tips: अगर आपके पास डीजल की कार है या फिर इसे खरीदने की सोच रहे हैं तो, कुछ खास बातों को जरुर जान लें। क्योंकि आपकी कुछ गलतियां भारी पड़ सकती हैं। डीजल की गाड़ी का इस्तेमाल करने वाले लोग अगर चाहते हैं कि, उनकी गाड़ी ऐसे ही अच्छी चलती रहे तो उन्हें ...

Read more

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: फ़रवरी 11, 2024 12:29 अपराह्न

Car Care Tips
Follow Us
---Advertisement---

Car Care Tips: अगर आपके पास डीजल की कार है या फिर इसे खरीदने की सोच रहे हैं तो, कुछ खास बातों को जरुर जान लें। क्योंकि आपकी कुछ गलतियां भारी पड़ सकती हैं। डीजल की गाड़ी का इस्तेमाल करने वाले लोग अगर चाहते हैं कि, उनकी गाड़ी ऐसे ही अच्छी चलती रहे तो उन्हें कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए। इन महत्वपूर्ण बातों को जरा सा इंग्नोर करने से आपकी कार कुछ ही सालों में खराब होकर कबाड़ बन सकती है।

Car Care Tips: डीजल की गाड़ियां चलाते हुए भूलकर भी ना करें ये गलतियां

डीजल गाड़ी चलाने वालों को ये बात जरुर पता होना चाहिए कि, एमीशन नॉर्म के चलते लगातार दुनियाभर में डीजल कारों की मांग घट रही है। लेकिन इसके उलट भारत में डीजल की गाड़ियां खूब चल रही हैं। भारतीय सड़कों पर सबसे ज्यादा डीजल की कारें मारुति सुजुकी और हुंडई की दौड़ती हैं।

इंजन को गर्म होने दें

अगर आप डीजल की गाड़ी का इस्तेमाल करते हैं तो आपको ये बात जरुर पता होना चाहिए कि, इंजन शुरु करने से पहले आपको इसके गर्म होने का इंतजार जरुर करना चाहिए। अगर आप ऐसे ही गाड़ी को स्टार्ट कर देते हैं तो इसका असर इंजन पर पड़ेगा।

एग्जॉस्ट के धुंए को देखें

अगर आपकी कार के एग्जॉस्ट से लगातार काला धुंआ निकल रहा है तो इस पर ध्यान जरुर दें। क्योंकि ये तब होता है जब पावरट्रेन में कुछ परेशानी आने लग जाती है। जिसकी वजह से ये काला धुंआ फेंकता है। ये तब होता है जब इंजन खराब होने लगे या फिर गाड़ी ज्यादा डीजल खाने लगे।

डीजल पार्टिकुलेट फिल्टर की सफाई

डीजल पार्टिकुलेट फिल्टर की सफाई करते रहना चाहिए। अगर ये धुंए से काली हो जाती है तो इसकी वजह से इंजन की पावर, परफॉरमेंस गिरने लगती है। इसलिए इसकी सफाई करना बहुत ही जरुरी है।

कम डीजल पर ना चलाएं

गाड़ी में डीजल एक तरह के लूब्रिकेंट की तरह काम करता है। अगर आप कम फ्यूल में अपनी गाड़ी चलाते हैं तो इसका सीधा असर फ्यूल पंप पर पड़ता है और इंजन खराब होने लगता है।

कम RPM में गियर ना दें

कम RPM पर कभी भी ज्यादा गियर नहीं देना चाहिए।इससे डीजल इंजन और ट्रांसमिशन दोनों खराब हो जाते हैं। जहां तक हो सके कंपनी की तरफ से दी गई आरपीएम रेंज को ही फॉलो करना चाहिए। आपकी जरा सी गतलियां भारी पड़ सकती हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Royal Enfield Guerrilla 450 Apex

मार्च 29, 2026

Wuling Hongguang Mini EV 

मार्च 29, 2026

Hyundai Venue

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 28, 2026

Tata Nexon EV

मार्च 28, 2026

Tata Sierra EV

मार्च 27, 2026