---Advertisement---

Car Care Tips: कार चलाते हुए कार स्टीयरिंग के कंपन को हल्के में लेना पड़ सकता भारी, भूलकर भी ना करें इग्नोर

Car Care Tips: अकसर लोग अपनी कार को लेकर काफी प्रोटेक्टिव होते हैं। वो छोटी से छोटी कमी को पहचान लेते हैं और उसे सही करा लेते हैं। वहीं कुछ लोग इतने लापरवाह होते हैं कि उन्हें पता ही नहीं चल पाता कि उनकी कार में क्या दिक्कत हो रही है। वहीं कुछ लोग जान ...

Read more

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: जनवरी 14, 2023 7:10 अपराह्न | Updated: जनवरी 16, 2023 12:19 अपराह्न

Car Care Tips
Follow Us
---Advertisement---

Car Care Tips: अकसर लोग अपनी कार को लेकर काफी प्रोटेक्टिव होते हैं। वो छोटी से छोटी कमी को पहचान लेते हैं और उसे सही करा लेते हैं। वहीं कुछ लोग इतने लापरवाह होते हैं कि उन्हें पता ही नहीं चल पाता कि उनकी कार में क्या दिक्कत हो रही है। वहीं कुछ लोग जान के भी अंजान बनते हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपकी कार के स्टीयरिंग से जुड़ी जानकारी देने जा रहे हैं। दरअसल कई बार का स्टीयरिंग कांपने लगता है तो ऐसे में आप इन चीजों का ध्यान रखें और ऐसी दिक्कत आने पर कार को जल्द से जल्द मैकेनिक के पास ले जाएं और इसे सही कराएं।

ये भी पढ़ें: YAMAHA E01 EV स्कूटर का लुक देख धड़क उठेगा दिल, रेंज और स्पीड देख लॉन्च होते ही खरीद लेंगे

टायर का सपाट होने के कारण भी होती है दिक्कत

टायर का सपाचट होना भी स्टीयरिंग व्हील के कांपने की एक वजह है। आपको अपनी गाड़ी के टायरों पर विशेष ध्यान रखना चाहिए। अगर गाड़ी के टायर घिस के सपाट हो चुके हैं तो उन्हें बदलवा लें। इससे आप दुर्घटना से भी बच सकते हैं।

व्हील के डिसबैलेंस होने से होती है ये दिक्कत

गाड़ी के स्टीयरिंग कंपन की एक वजह व्हील का डिसबैलेंस होना भी है। इसके कारण केवल स्टीयरिंग ही नहीं बल्कि पहिए भी खराब हो सकते हैं। अगर व्हील डिसबैलेंस हो रहा है तो उसे जल्द से जल्द ठीक करा लें। इसकी वजह से गाड़ी की कंट्रोलिंग में भी दिक्कत हो सकती है। सड़कें गीली होने पर इससे ज्यादा नुकसान हो सकता है।

व्हील बेयरिंग टूटने से भी होती है दिक्कत

कई बार कार चलाते समय किसी वजह से व्हील बेयरिंग टूट जाती है जिसके कारण काफी दिक्कत होती है। इसके कारण गाड़ी कांपने लगती है। अगर गाड़ी में ऐसी दिक्कत होती है तो तुरंत कार को मैकेनिक के पास ले जाना चाहिए। इसके साथ ही कार के टायर का प्रेशर भी चेक कर लेना चाहिए। प्रेशर कम ज्यादा होने के कारण भी कार में कंपन महसूस होने लगती है।

ये भी पढ़ें: पहली बार IPHONE 14 पर मिल रही इतनी भारी छूट, देखते ही टूट पड़े लोग

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mahindra XUV 7XO Hybrid

मई 13, 2026

Kia Syros EV

मई 13, 2026

2027 Kia Sonet

मई 12, 2026

Tata Tiago EV Facelift

मई 12, 2026

Skoda Slavia Facelift

मई 11, 2026

2027 Hyundai i20

मई 10, 2026