---Advertisement---

Car Insurance: कार चालक ध्यान दें, ये 10 बातें खारिज कर सकती हैं आपका इंश्योरेंस क्लेम, जानें डिटेल

Car Insurance: कई बार इंश्योरेंस क्लेम करने के दौरान बीमा कंपनी उसको रद्द कर देती है और आपको भारी नुकसान का सामना करना पड़ता है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 16, 2024 4:42 अपराह्न

Car Insurance
Follow Us
---Advertisement---

Car Insurance: आजकल लगभग सभी लोग अपने वाहन का इंश्योरेंस कराते है। चाहे वह दो पहिया वाहन हो या चार पहिया वाहन। गौरतलब है कि बीमा कंपनी आपके वाहन की दुर्घटना या क्षति के कारण होने वाले वित्तीय नुकसान के लिए कवरेज प्रदान करती है। लेकिन कई बार इंश्योरेंस क्लेम करने के दौरान बीमा कंपनी उसको रद्द कर देती है और आपको भारी नुकसान का सामना करना पड़ता है। आज हम आपको बताने जा रहे है उन कारणों के बारे में जिसके तहत आपका क्लेम खारिज हो जाता है और इससे कैसे बचा जा सकता है।

बीमा पॉलिसी को सही ढ़ग से नहीं समझना

कार इंश्योरेंस क्लेम खारिज होने का सबसे बड़ा कारण होता है पॉलिसी को सही ढ़ग से नही समझना। इसलिए कभी भी पॉलिसी लेते समय उसकी सभी जानकारी जरूर चेक करें।

क्लेम करने में देरी

Car Insurance क्लेम खारिज होने का सबसे बड़ा कारण क्लेम करने में देरी भी हो सकती है। इसलिए कभी भी हादसे के बाद तुरंत क्लेम करना चाहिए ताकि क्लेम खारिज ना हो।

अधूरी या गलत जानकारी देना

जब भी आप कार बीमा क्लेम करते है तो सारी जानकारी दर्ज करनी बहुत महत्वपूर्ण होती है। अगर आप अधूरी जानकारी भरते है या गलत जानकारी दर्ज करते है तो आपका क्लेम खारिज हो सकता है।

नशे में हादसा होने पर क्लेम नही मिलेगा

बीमा कंपनी के अनुसार अगर आप नशे में गाड़ी चला रहे है और हादसा हो जाता है तो यह नियमों का कड़ा उल्लघंन है और कंपनी क्लेम को खारिज कर देती है।

समय पर प्रीमियम का भुगतान नही करने पर

क्लेम खारिज होने का सबसे बड़ा कारण यह भी हो सकता है कि आप समय पर बीमा पॉलिसी का भुगतान नही कर रहे है। समय पर भुगतान नही करने पर बीमा पॉलिसी खत्म हो सकती है। जिसके बाद क्लेम नही किया जा सकता है।

बिना जानकारी के वाहन में मॉडिफिकेशन कराना

अगर बिना बताए अपनी बीमा कंपनी को अपनी कार में मॉडिफिकेशन कराते है तो भी क्लेम खारिज हो सकता है।

अनधिकृत उद्देश्यों के लिए वाहन उपयोग करना

वाहन का उपयोग उन उद्देश्यों के लिए करना जिन पर आपकी पॉलिसी में सहमति नहीं है। जिसमे व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए निजी वाहन का उपयोग करना शामिल है।

कानूनी और सुरक्षा नियमों का पालन न करना

अगर आप किसी भी प्रकार की यातायात कानूनों या सुरक्षा का उल्लंघन करते है और बीमा कंपनी को इसकी जानकारी लग जाती है तो भी आपका क्लेम खारिज हो सकता है।

जरूरी दस्तावेज शामिल नहीं होना

अगर आप दुर्घटना के बाद क्लेम करते है तो आपके पास सभी दस्तावेज होने जरूरी है। जिसमे पुलिस रिपोर्ट, घटना की तस्वीरें, चोट लगने पर मेडिकल रिपोर्ट और गवाहों के बयान शामिल है। अगर आप दस्तावेज बीमा कंपनी को मुहैया नहीं कराते तो भी आपका क्लेम खारिज हो सकता है।

बीमा खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

व्यापक कार बीमा खरीदने पर विचार करें जो सभी प्रकार के कवर क्लेम करता हो जिसमे चोरी, प्राकृतिक आपदाओं और बर्बरता सहित घटनाओं की एक विस्तृत श्रृंखला को कवर करता है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Royal Enfield Guerrilla 450 Apex

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026

Wuling Hongguang Mini EV 

मार्च 29, 2026

Hyundai Venue

मार्च 29, 2026

Noida International Airport

मार्च 29, 2026

Financial Rules Change from 1st April 2026

मार्च 28, 2026