---Advertisement---

Cheap Bikes in India: Bajaj और Hero की इन मोटरसाइकिलों में मिलती है कमाल की माइलेज, कीमत नहीं फेरेगी आपके सपने पर पानी!

Cheap Bikes in India: अगर आप किसी बढ़िया माइलेज वाली बाइक की तलाश कर रहे हैं तो आप बजाज और हीरो की इन बाइक को एक बार देख सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 27, 2023 5:40 अपराह्न

Cheap Bikes in India
Follow Us
---Advertisement---

Cheap Bikes in India: भारत के टू-व्हीलर बाजार में इन दिनों बिक्री का माहौल अच्छा बना हुआ है। हीरो और होंडा जैसी बड़ी कंपनियां अपनी नई बाइक्स को धांसू फीचर्स के साथ उतार रही हैं। ऐसे में अगर आप किसी बजट वाली मोटरसाइकिल को ढूंढ़ रहे हैं तो आपको बता दें कि आपके लिए ये खबर काफी काम की हो सकती है। इस खबर में जानिए दमदार माइलेज वाली बाइक्स की जानकारी।

Bajaj Discover 125

इस लिस्ट में पहला नाम आता है Bajaj Discover 125 बाइक, बजाज कंपनी की इस बाइक में 124.5cc का इंजन मिलता है। बाइक में एलईडी DRLS के साथ टेल लैंप दिए गए हैं। कंपनी का दावा है कि ये बाइक 60KM का माइलेज देती है। 8 लीटर फ्यूल टैंक के साथ आने वाली इस बाइक में 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है। इसमें सेमी डिजिटल इंस्टूमेंट कंसोल और डबल ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। इस बाइक की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 59142 रुपये है।

मॉडलBajaj Discover 125
इंजन124.5cc
ताकत10.8bhp
टॉर्क11Nm
माइलेज60KM
ट्रांसमिशन5 स्पीड मैनुअल

बजाज कंपनी की Bajaj CT110X बाइक में 115.45cc का इंजन दिया गया है। 4 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ इस बाइक में 11 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। कंपनी का दावा है कि ये बाइक 70km की माइलेज देती है। इसमें डबल ड्रम ब्रेक दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, ये बाइक 90km की टॉप स्पीड के साथ आती है। इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 66898 रुपये है।

मॉडलBajaj CT110X
इंजन115.45cc
ताकत8.48 bhp
टॉर्क9.81 Nm
माइलेज70km
ट्रांसमिशन4 स्पीड मैनुअल

Hero HF 100

हीरो कंपनी की इस बाइक में 97.2cc सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है। कंपनी का दावा है कि इसमें 90km की टॉप स्पीड मिलती है। वहीं, ये बाइक 70km की माइलेज देता है। इस बाइक में आगे और पीछे की ओर ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। ये बाइक 9.1 लीटर के फ्यूल टैंक के साथ आती है। इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 56968 रुपये है।

मॉडलHero HF 100
इंजन97.2cc
ताकत8.02bhp
टॉर्क8.05bhp
माइलेज70km
ट्रांसमिशन4 स्पीड मैनुअल

ये भी पढ़ें: NOTHING PHONE 1 और INFINIX ZERO ULTRA में कौन सा स्मार्टफोन है ज्यादा दमदार, जानें फीचर्स से लेकर कीमत तक की पूरी जानकारी

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MG Majestor

फ़रवरी 12, 2026

Tata Nexon EV

फ़रवरी 12, 2026

Maruti Suzuki Fronx Hybrid

फ़रवरी 11, 2026

Kushinagar Viral Video

फ़रवरी 11, 2026

Tata Punch EV Facelift

फ़रवरी 11, 2026

Maruti Grand Vitara

फ़रवरी 10, 2026