---Advertisement---

पेश हुई 200KM की रेंज देने वाली DEVOT Electric Bike, फीचर्स और लुक देखकर रह जाएंगे भौचक्का

DEVOT Electric Bike: भारत के ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए बीता साल काफी अच्छा रहा है। वहीं, वाहन निर्माता कंपनियां अपने मशहूर मॉडलों को नए अपडेट के साथ पेश कर रही हैं तो कुछ अपने नए फीचर्स को जोड़कर लोगों को लुभा रही हैं। ऐसे में अगर आप भी किसी नई बाइक का इंतजार कर रहे ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जनवरी 19, 2023 6:23 अपराह्न

DEVOT Electric Bike
Follow Us
---Advertisement---

DEVOT Electric Bike: भारत के ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए बीता साल काफी अच्छा रहा है। वहीं, वाहन निर्माता कंपनियां अपने मशहूर मॉडलों को नए अपडेट के साथ पेश कर रही हैं तो कुछ अपने नए फीचर्स को जोड़कर लोगों को लुभा रही हैं। ऐसे में अगर आप भी किसी नई बाइक का इंतजार कर रहे हैं तो आपको इस न्यूज पर ध्यान देना चाहिए। आपको बता दें कि बीते दिनों ऑटो एक्सपो 2023 काफी अच्छे ढंग से खत्म हुआ है। देश और विदेश की कई कंपनियों को इससे काफी फायदा हुआ है।

DEVOT Electric Bike की जानकारी

इसी बीच जोधपुर की स्टार्टअप कंपनी DEVOT मोटर्स ने अपनी दमदार इलेक्ट्रिक बाइक को पेश किया है। DEVOT Electric Bike में काफी दमदार फीचर्स दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि इसमें 200KM की रेंज दी गई है, जिस वजह से ये बाइक इतनी छाई हुई है। DEVOT कंपनी ने इसे ऑटो एकसपो 2023 में पेश किया है। जानिए क्या है इस बाइक की विशेषताएं।

ये भी पढ़ें: TVS iQube स्कूटर बना लोगों की पहली पसंद, बिक्री में 580% की हुई बढ़ोत्तरी

DEVOT Electric Bike के फीचर्स

DEVOT मोटर्स ने इस बाइक में 9.5KW की इलेक्ट्रिक मोटर दी है। उच्च क्षमता वाली इस बैटरी पैक से बाइक को काफी अच्छी ताकत मिलती है। कंपनी का दावा है कि इस बाइक को पूरी तरह से चार्ज करके 200KM  की दूरी तक चलाया जा सकता है। ये बाइक 120KM की टॉप स्पीड के साथ हवा के साथ बातें करती हैं। वहीं, कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, DEVOT Electric Bike को 3 घंटे में चार्ज किया जा सकता है।

DEVOT Electric Bike की कीमत

इसके अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें TFT स्क्रीन दी गई है। एंटी थेफ्ट अलार्म के साथ कीलैस स्टार्ट-स्टॉप जैसे फीचर्स दिए गए हैं। लीथियम LFP बैटरी की वजह से इसे काफी सुरक्षित माना जा रहा है। आपको बता दें कि कंपनी ने एक ऐलान किया है इसका 70 से 80 फीसदी निर्माण लोकल स्तर पर ही किया जाएगा। इससे इसकी कीमत काफी कम ही रहेगी। कहा जा रहा है कि इसे 2023 में ही लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, इसकी कीमत और इसकी लॉन्चिंग को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं है।  

Also Read: MP News: आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर CM शिवराज की चिंता हुई दूर, PM मोदी एक तीर से साधेंगे कई निशाने

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो पर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Renault Kwid Facelift

जून 27, 2026

TVS Ntorq 125 Scooter

जून 26, 2026

Hyundai Elantra 2026

जून 26, 2026

Skoda Peaq EV

जून 25, 2026

Renault Kiger 2026

जून 24, 2026

Tata Sierra EV 

जून 24, 2026