---Advertisement---

Skoda की इन गाड़ियों पर होगी फेस्टिव सीजन में ऑफर्स की बारिश! लिस्ट देख खरीदने का करेगा मन!

Discounts on Skoda Cars: अगर आप स्कोडा की कोई नई गाड़ी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए यह मौका खास हो सकता है। साइट पर हाल ही में इसको लेकर एक पोस्टर साझा किया गया है। जिसमें Skoda Slavia, kushaq और kodiaq पर डिस्काउंट की बात कही गई है। चलिए इसके बारे में जान लेते हैं।

Avatar of Santosh Kumar

By: Santosh Kumar

Published: अक्टूबर 2, 2023 12:06 अपराह्न | Updated: अक्टूबर 21, 2023 8:30 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Discounts on Skoda Cars: फेस्टिव सीजन में स्कोडा ऑटो ग्राहकों के लिए शानदार ऑफर्स का पिटारा लेकर आने वाली है। कंपनी की साइट पर Skoda Slavia, kushaq और kodiaq को लेकर कहा गया है कि ये तीन गाड़ियां फेस्टिव सीजन में ग्राहकों के लिए आकर्षित प्राइस में उपलब्ध हैं। हम यहां आपको इसी खबर के बारे में बताने वाले हैं।

सीमित समय के लिए होगा मौका

रविवार को स्कोडा ने अनाउंस किया कि फेस्टिव सीजन में Slavia और kushaq के बेस वेरिएंट की कीमतों कर दिया है। अब ये दोनों ही गाड़ियां 10.89 लाख रुपये की एक्सशोरूम कीमत पर मौजूद हैं। कंपनी की तरफ से ये भी स्पष्ट किया गया है कि ये कीमत सीमित समय के लिए ही रहने वाली है। अब ऐसे में ग्राहकों के लिए त्योहारों के सीजन में यह खास ऑफर है। वहीं कंपनी की Skoda kodiaq भी सीमित समय के लिए 38.51 लाख रुपये की एक्सशोरूम कीमत पर मौजूद है। कंपनी की साइट पर एक पोस्टर साझा किया गया है। जिसमें ये तीनों ही गाड़ियां साफ देखी जा सकती हैं। इसके साथ लिखा गया है कि ये गाड़ी सीमित समय के लिए तगड़े ऑफर्स के साथ मिलेंगी।

Slavia Ambition Plus के फीचर्स

स्कोडा के स्लाविया एंबीशन प्लस वेरिएंट में 1.0 TSI Petrol इंजन दिया जाता है। जो कि थ्री सिलेंडर इनलाइन DOHC इंजन है। गाड़ी का इंजन 5500 आरपीएम पर 114 बीएचपी की अधिकतम शक्ति और 4500 आरपीएम पर 178 एनएम पीक टॉर्क निकालने का सामर्थ्य रखता है। इसमें 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉकतक्स की सुविधा दी जाती है।

Kushaq Onyx Plus में क्या मिलता है खास

इस वेरिएंट में भी 1.0 TSI Petrol इंजन मिलता है जो Ambition Plus के समान ही टॉर्क और शक्ति पैदा करने की क्षमता रखता है। गाड़ी को सेफ्टी के पैमाने पर 5 स्टॉर ग्लोबल NCAP रेटिंग प्रदान की गई है। इसमें ड्राइवर और को ड्राइवर के लिए दो एयरबैग मिलते हैं।

Scoda Kodiaq है प्रीमियम कार

इस गाड़ी में 1984 सीसी का इंजन डिप्लेसमेंट मिलता है। जो 188 बीएचपी की शक्ति और 320 एनएम का टॉर्क प्रदान कर सकता है। इसमें फीचर्स के तौर पर एंड्रॉइड ऑटो के साथ एप्पल कार प्ले, इन बिल्ट नेविगेशन के साथ स्मार्ट लिंग कनेक्टिविटी, टोटल 9 एयरबैग और एबीएस यानी एंटीलॉग ब्रेकिंग सिस्टम दिया जा रहा है।

ऑफर का लाभ लेने के लिए डीलरशिप से संपर्क करें या फिर कंपनी की आधिकारिक साइट देखें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Santosh Kumar

Santosh Kumar

मीडिया में 2 वर्ष से काम करने का अनुभव है। DNP India Hindi में बतौर Content Writer काम कर रहा हूँ। इससे पहले ANI और The Statesman में काम करने का अनुभव है। DNP India Hindi में Sports, National और International मुद्दों पर लिख रहा हूँ
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tata Aeris vs Maruti Suzuki Dzire

सितम्बर 26, 2026

Tata Aeris

सितम्बर 25, 2026

Mahindra Scorpio Lifestyler

सितम्बर 24, 2026

Tata Aeris

सितम्बर 24, 2026

Mahindra Thar Roxx

सितम्बर 23, 2026

Tata Aeris

सितम्बर 21, 2026

Leave a Comment