---Advertisement---

Electric Bike यूज करने वाले हो जाएं सावधान! इन ग्राहकों की बाइक जल्द हो जाएंगी बंद

Remote Shutdown Feature देकर कंपनी अपने उन ग्राहकों पर कंट्रोल करेगी जो लोन तो ले लेते हैं लेकिन लोन नहीं भरते हैं। ऐसे में कंपनी इस खास फीचर से तुरंत ही इस बाइक पर ब्रेक लगा देगी।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: मार्च 16, 2023 3:06 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Electric Bike: भारत में इन दिनों इलेक्ट्रिक वाहनों का क्रेज लगातार बढ़ता ही जा रहा है। यही कारण है कि, कई सारी देसी और विदेशी कंपनियां एक से बढ़कर एक इलेक्ट्रिक वाहनों को लॉन्च कर रही हैं। आप साइकिल से लेकर हवाई जहाज तक सबकुछ इलेक्ट्रिक खरीद सकते हैं। खासबात ये है कि, देश ही नहीं बल्कि दुनिया में भी इलेक्ट्रिक वाहनों की डिमांड अचानक से बढ़ गई है। अगर आप भी किसी अच्छी इलेक्ट्रिक बाइक को खरीदना चाहते हैं तो ये खबर सिर्फ आपके लिए ही है। क्योंकि आज हम आपको कुछ ऐसा बताने जा रहे हैं जिसे जानने के बाद शायद आप इलेक्ट्रिक बाइक को खरीदते हुए 100 बार सोचें। आपको बता दें, अब जो ग्राहक इलेक्ट्रिक बाइक खरीदेंगे और EMI  नहीं भरेंगे ऐसे ग्राहकों की बाइक को तुरंत ही बंद कर दिया जाएगा।

Revolt Electric Bike वाले ग्राहक हो जाएं सावधान

Revolt कंपनी ने अपनी Electric Bike के लिए Remote Shutdown Feature को पेश किया है। ये फीचर उन यूजर्स के लिए है जो EMI यानि की लोन पर बाइक तो खरीद लेते हैं लेकिन उसे समय पर नहीं भरते हैं। अगर इस बाइक को खरीदने वाले यूजर्स ने इसे खरीदा लेकिन लोन समय पर नहीं भरा तो कंपनी एक बटन से इन ग्राहकों की बाइक पर ब्रेक लगा देगी।

ये भी पढ़ें: HYUNDAI अपनी AURA, I20 और GRAND I10 NIOS कारों पर दे रही भारी डिस्काउंट, जल्दी करें कहीं ऑफर हाथ से न निकल जाए

Remote Shutdown Feature ऐसे करेगा काम

इस  इलेक्ट्रिक बाइक्स में एक चिप लगी है जिसके द्वारा कंपनी इन ग्राहकों की बाइक को अपनी तरफ से बंद कर देगी। रिवोल्ट आरवी सीरीज की सभी बाइक्स में अब ये चिप मिलेगी। आपको जानकर हैरानी होगी की भारत में ऐसा पहली बार हो रहा है। जब वाहन खरीदने के बाद भी कंपनी का उस बाइक पर पूरा अधिकार होगा। Revolt कंपनी की इस बाइक को आप मात्र 5,715 रुपये में घर ला सकते हैं।

ये भी पढ़ें: MAHINDRA THAR और JEEP WRANGLER में कौन सी SUV कार है आपके लिए बेस्ट ऑप्शन, एक क्लिक में जानें बड़ी कंपैरिजन

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Hyundai Verna 2026

मार्च 15, 2026

Royal Enfield Electric Bike

मार्च 14, 2026

Electric Scooter Safety Tips

मार्च 12, 2026

Tata Sierra EV

मार्च 12, 2026

TVS Orbiter V1

मार्च 12, 2026

Ather Rizta S Electric Scooter

मार्च 12, 2026