DNP India Hindi

Electric Car Safety Tips: गर्मी आने से पहले जानिए इलेक्ट्रिक कार में आग लगने से कैसे रोके, इन 5 टिप्स को भूलकर भी न करें इग्नोर

Electric Car Safety Tips

Photo Credit: Google

Electric Car Safety Tips: भारतीय वाहन बाजार में इलेक्ट्रिक कारों की मांग में इजाफा देखने को मिल रहा है। ऐसे में वाहन कंपनियां अपनी इलेक्ट्रिक कारों में तगड़ी रेंज का पूरा प्रयास कर रही हैं। इसके लिए कार कंपनियां बैटरी को एडवांस तकनीक से लैस कर रही हैं। मगर लोगों को फिर भी एक चिंता बहुत सताती है। इलेक्ट्रिक कार में आग लगने की घटना कभी भी हो सकती है। पिछले कुछ सालों में इंडिया में ऐसे कई मामले देखने को मिले हैं। ऐसे में आपको इन 5 टिप्स पर ध्यान देना है।

Electric Car Safety Tips: बैटरी की सही देखभाल

अगर आपके पास इलेक्ट्रिक कार है, तो गर्मी आने से पहले आपको यह जानना चाहिए कि इलेक्ट्रिक कार को आग से कैसे सुरक्षित रखा जा सकता है। इलेक्ट्रिक कार की जान होती है, उसकी बैटरी। ऐसे में इलेक्ट्रिक कार की बैटरी की सही देखरेख करना बहुत जरूरी है। ऐसे में सिर्फ असली चार्जर से ही बैटरी को चार्ज करें। बैटरी में कुछ भी खराबी आने पर फौरन सर्विस करवाएं।

बैटरी को ओवरहीटिंग से बचाएं

अक्सर देखने को मिलता है कि लोग इलेक्ट्रिक कार को लंबे टाइम तक चार्ज करते रहते हैं। ऐसे में बैटरी ओवरहीटिंग का शिकार हो जाती है। इलेक्ट्रिक कार को हमेशा किसी ढकी हुई जगह पर चार्ज करें। लंबे टाइम तक धूप में रखकर चार्ज करने से बैटरी में आग सकती है।

बैटरी में से आने वाली गंध को न करें इग्नोर

इलेक्ट्रिक कार की बैटरी में से अगर किसी भी तरह की गंध आए, तो उसे नजरअंदाज न करें। कई बार हल्की सी बदबू बैटरी में दिक्कत का संकेत दे सकती है। ऐसे में समय पर बैटरी की जांच करें।

बैटरी को पानी से बचाकर रखें

अगर आपने इलेक्ट्रिक कार की बैटरी को पानी से बचा लिया, तो आग लगने की संभावना काफी हद तक कम हो जाती है। ऐसे में इलेक्ट्रिक कार के बैटरी सिस्टम में पानी जाने से रोके।

छोटी टक्कर को न करें नजरअंदाज

कई बार सफर के दौरान इलेक्ट्रिक कार से कोई छोटी-मोटी टक्कर हो जाती है, मगर अधिकतर लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं। ऐसे में आगे चलकर यह बैटरी में आग या शॉर्ट सर्किट होने की वजह बन जाता है।

आग लगने पर करें ये काम

वहीं, अगर कभी इलेक्ट्रिक कार में आग लगने की घटना हो जाती है, तो सबसे आपको घबराना नहीं है। अपने आप को इलेक्ट्रिक कार से दूर करें। साथ ही जल्द से जल्द फायर सर्विस को इसकी जानकारी देकर उन्हें मदद के लिए बुलाएं।

Exit mobile version