---Advertisement---

Electric Cars: क्या बारिश में इलेक्ट्रिक वाहनों के खराब होने का होता है ज्यादा खतरा? इन सेफ्टी टिप्स से अपनी EV को रखें सुरक्षित

Electric Cars: बारिश में इलेक्ट्रिक वाहनों को खराब होने से बचाने के लिए इन टिप्स का खास ध्यान रखना चाहिए।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: जून 24, 2024 8:00 पूर्वाह्न

Electric Cars
Follow Us
---Advertisement---

Electric Cars: इलेक्ट्रिक वाहनों का क्रेज काफी देखने को मिल रहा है। भारत में भी अचानक से इलेक्ट्रिक दो पहिया और चार पहिया वाहनों की मांग बढ़ गई है। इसके प्रमुख कारण बढ़ता प्रदूषण और पेट्रोल और डीजल की गति पकड़ती कीमतें बताई जाती हैं, जिसकी वजह से लोग बिजली से चलने वाले वाहनों की तरफ रुख कर रहे हैं। इलेक्ट्रिक वाहन पैसों की बचत तो कराते हैं ही हैं, लेकिन अगर इनका इस्तेमाल करते हुए कुछ चीजों का ध्यान ना रखा जाए तो ये काफी जानलेवा भी साबित हो सकते हैं।

बारिश में इलेक्ट्रिक वाहनों का रखें ध्यान

गर्मी के साथ मानसून भी शुरु हो चुका है ऐसे में इलेक्ट्रिक वाहनों के खराब होने और आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं। अगर आप भी इलेक्ट्रिक वाहनों का इस्तेमाल करते हैं तो बारिश में इन्हें यूज करने से पहले कुछ खास बातों को जरुर जान लें। इससे आपको काफी नुकसान हो सकता है।

बैटरी को चेक करते रहें

अगर आपके पास इलेक्ट्रिक गाड़ी है तो बारिश के मौसम में इसकी बैटरी को जरुर चेक करते रहें। क्योंकि बारिश के कारण नमी हो जाती है। जिसकी वजह से इलेक्ट्रिक वाहनों की बैटरी खराब होने का काफी डर रहता है। इसलिए बैटरी को समय-समय पर जांचते रहें।

चार्जर को रखें सुरक्षित

बारिश के मौसम में चार्जर को ऐसे स्थान पर रखना चाहिए जहां पर पानी ना आता हो। बारिश के मौसम में पोर्टेबल चार्जर का यूज करना चाहिए। इससे गाड़ी लंबे समय तक ठीक चलती है।

जलभराव में जाने से बचें

इलेक्ट्रिक स्कूटर हो या फिर कार हो इनमें बहुत ज्यादा इलेक्ट्रिक सामान लगे होते हैं। इसलिए इस बात का खास ध्यान रखें कि, जिस स्थान पर जलभराव ज्यादा हो वहां पर जानें से बचें। अंदरुनी हिस्सों में पानी आने के कारण ये इलेक्ट्रिक वाहन खराब हो सकते हैं।

गाड़ी के इंटीरियर का रखें ध्यान

बारिश के मौसम में गाड़ी के इंटीरियर का खास ध्यान रखना चाहिए। जहां तक हो सके इसे क्लीन रखें, क्योंकि नमी इलेक्ट्रिक पार्ट्स खराब कर सकती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MG Majestor

फ़रवरी 12, 2026

Tata Nexon EV

फ़रवरी 12, 2026

Maruti Suzuki Fronx Hybrid

फ़रवरी 11, 2026

Kushinagar Viral Video

फ़रवरी 11, 2026

Tata Punch EV Facelift

फ़रवरी 11, 2026

Maruti Grand Vitara

फ़रवरी 10, 2026