---Advertisement---

Electric Scooter Safety Tips: मार्च से ही शुरू कर दीजिए तैयारी, बाद में हो जाएगी देर; गर्मियों में ऐसे रखें इलेक्ट्रिक स्कूटर का खास ध्यान

Electric Scooter Safety Tips: हर साल देखने को मिलता है कि गर्मी के मौसम में इलेक्ट्रिक स्कूटरों में आग लगने की घटना होती है। ऐसे में आप इस घटना को रोक सकते हैं। आपको कुछ खास सेफ्टी टिप्स का ध्यान रखना होगा।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 12, 2026 5:35 अपराह्न

Electric Scooter Safety Tips
Follow Us
---Advertisement---

Electric Scooter Safety Tips: मार्च के महीने में ही गर्म ने अपना प्रचंड रूप ले लिया है। ऐसे में बहुत सारे लोगों को अभी से दिक्कते शुरू हो गई हैं। कई लोग तो तेज धूप में छतरी लेकर निकल रहे हैं। कुछ लोग अलग-अलग तरह से खुद को गर्मी से बचाने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में सिर्फ इंसानों को नहीं, बल्कि वाहनों को भी गर्मी से बचाना होता है। आपके पास अगर इलेक्ट्रिक स्कूटर है, तो आपको अभी से अपनी तैयारियों शुरू कर देनी चाहिए। वरना बाद में बहुत देर हो सकती है। नीचे जानिए इलेक्ट्रिक स्कूटर सुरक्षा टिप्स की अहम डिटेल।

Electric Scooter Safety Tips: सीधी धूप से रखें दूर

यह तो आप जानते होंगे कि इलेक्ट्रिक स्कू़टर में बैटरी दी गई होती है। तभी वह सड़कों पर दौड़ता है। ऐसे में पिछले कुछ सालों में इलेक्ट्रिक स्कूटरों में आग लगने की घटनाओं में काफी इजाफा हुआ है। इसलिए अगर आप अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर को धूप में खड़ा कर देते हैं, तो आप मुसीबत को बढ़ा सकते हैं। वाहन को किसी कवर वाले स्थान पर पार्क करें, ताकि उस पर सीधी धूप न पड़े।

तुरंत चार्जिंग पर लगाने की न करें गलती

अक्सर देखने को मिलता है कि काफी वाहन मालिक अपने इलेक्ट्रिक स्कूटरों की बैटरी खत्म होने के बाद तुरंत चार्जिंग पर लगा देते हैं। ऐसे में आग लगने की संभावना अधिक रहती है। ऐसे में बैटरी समाप्त होने के थोड़े टाइम बाद अपने वाहन को चार्जिंग पर लगाए, ताकि ओवरहीटिंग की परेशानी से बचाया जा सके।

लोकल चार्जर का इस्तेमाल न करें

कई बार लोग जल्दबाजी या पैसे बचाने के लिए कंपनी के असली चार्जर की बजाय किसी लोकल चार्जर का इस्तेमाल कर लेते हैं। इस वजह से इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लग सकती है, क्योंकि नकली चार्जर में घटिया किस्म का मैटेरियल इस्तेमाल होता है। इससे आपके इलेक्ट्रिक स्कूटर या बैटरी को नुकसान हो सकता है।

इलेक्ट्रिक स्कूटर सेफ्टी टिप्स की सबसे खास बात जान लीजिए

आखिर में, अक्सर देखने को मिलता है कि लोगों के पास टाइम की कमी होती है, या फिर कोई अन्य कारण होते हैं, जिस वजह से लोग इलेक्ट्रिक स्कूटर की सही वक्त पर सर्विसिंग नहीं करवाते है। अगर आप नियमित अंतराल पर अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर या अन्य किसी वाहन की सर्विस करवाते हैं, तो उसमें आने वाली किसी भी परेशानी का पहले ही पता लगाया जा सकता है। इस वजह से कई खतरो को पहले ही टाला जा सकता है। अगर आप इन सभी सेफ्टी टिप्स का ध्यान रखते हैं, तो गर्मी में भी आपका इलेक्ट्रिक स्कूटर सही तरीके से चलता रहेगा।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Honda Alpha Electric SUV

नवम्बर 3, 2026

Tata Kuno Electric Car

नवम्बर 2, 2026

new Hyundai Creta

अक्टूबर 31, 2026

Tata Safari EV

अक्टूबर 29, 2026

VinFast VF5 Facelift

अक्टूबर 28, 2026

Hyundai Bayon

अक्टूबर 27, 2026