---Advertisement---

Electric Vehicle Battery Health: इलेक्ट्रिक वाहन में अगर दिखने लगे ये लक्षण तो, समझ जाएं बैटरी का निकलने वाला है दम

Electric Vehicle Battery Health: इलेक्ट्रिक वाहन की बैटरी खराब होने से पहले देने लगती है ये लक्षण।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 28, 2024 11:40 पूर्वाह्न

Electric Vehicle Battery Health
Follow Us
---Advertisement---

Electric Vehicle Battery Health: देश में दो पहिया से लेकर चार पहिया इलेक्ट्रिक वाहनों की डिमांड लगातार बढ़ रही है। महंगी होने के कारण भी लोग इन्हें भविष्य की बचत को देखते हुए खरीद रहे हैं। यही वजह है कि, कई सारी देसी और विदेशी कंपनियां एक साथ बिजली से चलने वाले वाहनों को पेश कर रही हैं। किसी भी इलेक्ट्रिक वाहन की जान उसकी बैटरी में होती है। बैटरी कार में इंजन का काम करती है। इसके रुकते ही वाहन रुक जाता है। यही वजह है कि, इलेक्ट्रिक वाहनों की बैटरी काफी महंगी भी आती है। आज हम आपको बैटरी खराब होने के उन लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें समय रहते ही अगर आप समझ सकते हैं और मुसीबत से फंस सकते हैं।

Electric Vehicle Battery कब तक चलती है?

इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहनों में बैटरी की लाइफ 3 से 5 साल के बीच की मिलती है, वहीं इलेक्ट्रिक कारों में बैटरी की वारंटी लगभग 8 साल के लिए मिलती है, लेकिन अगर आप इसे अच्छी तरह से यूज करते हैं तो ये 10 से 12 साल तक भी चल सकती है।

Electric Vehicle Battery खराब होने से पहले देती है ये संकेत

बैटरी तुरंत खराब नहीं होती है। ये खराब होने से पहले कुछ संकेत देती है, जिन पर आपको नजर रखना चाहए। बैटरी जब खराब होने लग जाती है तो सबसे पहले वाहन की रेंज कम होने लग जाती है। इससे आप समझ सकते हैं कि, आपकी गाड़ी अंतिम सांस गिन रही है।

बार-बार बैटरी का खत्म होना

बैटरी बहुत जल्दी खत्म होने लग जाती है, जिसके कारण आपको इसे बार-बार चार्ज करना पड़ता है। ये बैटरी खराब होने का सबसे प्रमुख लक्षण है।

चार्ज होने में ज्यादा समय लगना

बैटरी जब खराब हो जाती है तो ये चार्ज होन में बहुत ज्यादा समय लगाती है। इस स्थिति में सतर्क हो जाना चाहिए।जब इलेक्ट्रिक वाहन की बैटरी खराब होने लगती है तो ये स्टार्ट होने में काफी समय लगाती है। क्योंकि बैटरी पावर को वाहन तक नहीं पहुंचा पाती है। ऐसी स्थिति में सावधान हो जाना चाहिए।

Electric Vehicle Battery क्यों होती है खराब?

इलेक्ट्रिक वाहन में बैटरी खराब होने का सबसे प्रमुख कारण जीरो डिस्चार्ज होना भी होता है। अगर आप गाड़ी के बंद होने का इंतजार करते हैं तो ये गलती ना करें। इलेक्ट्रिक वाहन की बैटरी को 80 से 85 फीसदी ही चार्ज करना चाहिए। फुल चार्ज करने से ये खराब हो सकती है। बारिश के मौसम में इलेक्ट्रिक वाहन का खास ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि बारिश की नमी का असर सीधे वाहन की बैटरी पर पड़ता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Fortuner Leader Edition 2026

अक्टूबर 10, 2026

Renault Duster Hybrid

अक्टूबर 9, 2026

Suzuki Small Electric Car Sky EV

अक्टूबर 8, 2026

Mahindra Thar Electric

अक्टूबर 5, 2026

Honda 0 Alpha EV

अक्टूबर 3, 2026

Royal Enfield Himalayan 440

अक्टूबर 2, 2026