---Advertisement---

344km की रेंज और दमदार बैटरी पैक के साथ Volvo EX30 की धमाकेदार एंट्री, जानिए Electric SUV के सभी फीचर्स

Volvo EX30: स्वीडन की मशहूर कार कंपनी वोल्वो अपनी कारों में काफी बढ़िया फीचर्स और एक क्लासी लुक के लिए जानी जाती है। ऐसे में वोल्वो ने अपनी एक नई इलेक्ट्रिक एसयूवी (Volvo EX30) को पर्दे के पीछे से हटा दिया है। आपको बता दें कि वोल्वो ने अपनी एंट्री लेवल इलेक्ट्रिक कार की फोटो ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जून 9, 2023 9:00 पूर्वाह्न

Volvo EX30
Follow Us
---Advertisement---

Volvo EX30: स्वीडन की मशहूर कार कंपनी वोल्वो अपनी कारों में काफी बढ़िया फीचर्स और एक क्लासी लुक के लिए जानी जाती है। ऐसे में वोल्वो ने अपनी एक नई इलेक्ट्रिक एसयूवी (Volvo EX30) को पर्दे के पीछे से हटा दिया है। आपको बता दें कि वोल्वो ने अपनी एंट्री लेवल इलेक्ट्रिक कार की फोटो और खास जानकारी को शेयर किया है। वोल्वो ने इस इलेक्ट्रिक एसयूवी कार में काफी आकर्षक डिजाइन और खूबियां दी हैं। जानिए क्या है इसकी पूरी जानकारी।

Volvo EX30 की जानकारी

वोल्वो ने Volvo EX30 को अब तक की सबसे छोटी इलेक्ट्रिक कार के तौर पर पेश किया है। कंपनी ने इस कार को जीली फर्म के एसईए प्लेटफॉर्म पर आधारित है। इस कार के फ्रंट में क्लोज ऑफ ग्रिल और सिग्नेचर थॉर्स हेमर हैडलाइट दी गई है। कंपनी ने इसे 5 कलर ऑप्शन के साथ उतारा है। ये कार 4.23 मीटर लंबी है। वोल्वो ने इस कार के जरिए ग्लोबल लाइनअप में अपनी एंट्री करा ली है। वहीं, इसके टेलगेट्स के चारों तरफ टेललाइट दी लपेटी गई है।

ये भी पढ़ें: Suzuki Hayabusa में मिलती है 300KM की टॉप स्पीड और कई धाकड़ फीचर्स, इसकी कीमत में खरीद लेंगे Hyundai Verna!

Volvo EX30 के फीचर्स

Volvo EX30 में 12.3 इंच का वर्टिकली टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। ये गूगल सिस्टम पर काम करता है और इसमें एप्पल कार प्ले और एंड्रॉइड ऑटो भी दिया गया है। इसमें एक फुल वाइड होम ऑडियो स्टाइल साउंड बार डैशबोर्ड दिया गया है।

फीचर्सVolvo EX30
बैटरी51kwh
इलेक्ट्रिक मोटर271hp
रेंज344km

Volvo EX30 का पावरट्रेन

वोल्वो ने इस इलेक्ट्रिक कार में 51kwh की लिथियम बैटरी दी गई है। कंपनी ने इसमें 271hp की इलेक्ट्रिक मोटर दी है। दावा किया जा रहा है कि ये सिंगल चार्ज पर 344km की रेंज मिलती है। वहीं, इसके एक्सटेंडेट वेरिएंट में 69kwh बैटरी पैक दी गई है। बताया जा रहा है कि इस बैटरी का इस्तेमाल करके ड्राइविंग रेंज को 474km  तक बढ़ाया जा सकता है। इतनी क्षमता पर ये इलेक्ट्रिक कार 427hp की ताकत देने में सक्षम है। इस कार की एक्सशोरूम कीमत 32 लाख रुपये है। वोल्वो इस कार को सबसे पहले यूरोपीय बाजार में पेश करेगी।

ये भी पढ़ें: iPhone 15 के इस स्पेशल फीचर को जानकर खुद को खरीदने से रोक नहीं पाएंगे आप! इग्नोर करना है मुश्किल

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MG Majestor

फ़रवरी 12, 2026

Tata Nexon EV

फ़रवरी 12, 2026

Maruti Suzuki Fronx Hybrid

फ़रवरी 11, 2026

Kushinagar Viral Video

फ़रवरी 11, 2026

Tata Punch EV Facelift

फ़रवरी 11, 2026

Maruti Grand Vitara

फ़रवरी 10, 2026