---Advertisement---

GST on Used Cars: बुरी खबर! पुरानी इलेक्ट्रिक कार खरीदने के लिए चुकाने होंगे ज्यादा पैसे, सरकार के इस कदम से कारोबारी जगत निराश?

GST on Used Cars: क्या आप पुरानी इलेक्ट्रिक कार लेने की सोच रहे हैं। अगर हां तो आपके लिए बुरी खबर है। अब आपको पहले से अधिक पैसे चुकाने होंगे।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: दिसम्बर 22, 2024 1:11 अपराह्न

GST on Used Cars
Follow Us
---Advertisement---

GST on Used Cars: वस्तु एवं सेवा कर यानी जीएसटी (GST) की परिषद ने बीते शनिवार को जीएसटी रेट को बढ़ाने का फैसला लिया। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अगुवाई में यह निर्णय लिया गया। ऐसे में अब पुरानी कारों पर पहले से ज्यादा जीएसटी (GST on Used Cars) चुकाना होगा। जी हां, यह एक बड़ा झटका है। अगर आप पुरानी कार खरीदने की तैयारी कर रहे थे तो आपकी सारी उम्मीदों पर पानी फिर सकता है। आइए नीचे जानते हैं कि अब आपको कितना अधिक पैसा चुकाना होगा।

GST on Used Cars: महंगा होगा पुरानी गाड़ी खरीदना

आपको जानकारी के लिए बता दें कि जीएसटी काउंसिल ने पुरानी कारों पर लगने वाली जीएसटी की दर को बढ़ा दिया है। इसे 12 से 18 फीसदी कर दिया गया है। हालांकि, इसका सीधा असर पुरानी कारों का बिजनेस यानी पुरानी कार खरीदने और बेचने वालों पर नजर आएगा। वहीं, अगर कोई व्यक्ति अपनी पुरानी कार सीधे तौर पर किसी दूसरे व्यक्ति को बेचता या खरीदता है तो उस स्थिति में 12 फीसदी का ही टैक्स चुकाना होगा।

GST on Used Cars: पुरानी Electric Car खरीदना होगा महंगा

जीएसटी परिषद के फैसले के अनुसार, जीएसटी की दर सभी पुरानी कारों पर लागू होगी। इसमें इलेक्ट्रिक कारें (Electric Car) शामिल हैं। ऐसे में पुरानी इलेक्ट्रिक कार को किसी डीलर के माध्यम से खरीदने पर 18 फीसदी की दर से टैक्स देना होगा। वर्तमान में यह 12 फीसदी है। इस तरह से आपको पुरानी इलेक्ट्रिक कार खरीदने के लिए पहले से ज्यादा पैसे चुकाने होंगे। हालांकि, नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने के लिए मिलने वाली 5 फीसदी की छूट अभी भी जारी रहेगी।

सरकार के फैसले से कारोबारी जगत निराश?

पुरानी कारों पर जीएसटी बढ़ने से कारोबारी सेक्टर पर खास प्रभाव देखने को मिल सकता है। कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि कारोबारी सरकार को पत्र लिखकर इस संबंध में पुनर्विचार करने का अनुरोध कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कारोबारियों को इस बात की चिंता है कि जीएसटी में इजाफा होने से पुराने वाहनों की बिक्री बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है। पहले से ही इलेक्ट्रिक कारों की कीमतें ईंधन वाली कारों से ज्यादा है। ऐसे में टैक्स का बोझ इनकी मांग को और गिरा सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MG Majestor

फ़रवरी 12, 2026

Tata Nexon EV

फ़रवरी 12, 2026

Maruti Suzuki Fronx Hybrid

फ़रवरी 11, 2026

Kushinagar Viral Video

फ़रवरी 11, 2026

Tata Punch EV Facelift

फ़रवरी 11, 2026

Maruti Grand Vitara

फ़रवरी 10, 2026